BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए
28-Dec-2025 05:46 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और पुलिस को सबसे भ्रष्ट माना जाता है. बिना पैसा कुछ नहीं होता. नीतीश राज में आम नागरिक मान चुका है,अंचलाधिकारी-कर्मचारी और पुलिस में करप्शन रोकना सरकार के बूते के बाहर है. ऐसे में जब सूबे के उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भ्रष्ट अंचलाधिकारी-कर्मचारी पर अंकुश लगाने का अभियान शुरू किया तो बेचैनी बढ़ गई है. अंचलाधिकारियों के संघ ने अपने ही मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. वैसे जब-जब भ्रष्ट अंचलाधिकारियों के खिलाफ एक्शन होता है, तब-तब बिहार राजस्व सेवा संघ बेचैन हो उठता है. यही संघ है, जो रिश्वतखोर अंचलाधिकारी की गिरफ्तारी पर पटना में आंदोलन शुरू कर दिया था, करप्शन के आरोपी सीओ को बचाने के लिए राजधानी की सड़कों पर धरना-प्रदर्शन किया था.
रिश्वतखोर को बचाने पटना की सड़कों पर उतर गया था CO संघ
बात, इसी साल यानि 2025 की है. 9 सितंबर 2025 को बेगूसराय जिले के डंडारी प्रखंड के अंचल अधिकारी (सीओ) को विजिलेंस की टीम ने घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था. हाल में विजिलेंस टीम भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. जैसे ही एक अंचल अधिकारी को निगरानी की टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा, अंचलाधिकारियों का संघ बेचैन हो उठा. बेचैनी का आलम ऐसा कि भ्रष्टाचार के आरोपी अफसर को बचाने के लिए बिहार भर के अंचल अधिकारी पटना पहुंच गए। सीओ की गिरफ्तारी 9 तारीख को हुई और 11 सितंबर, 2025 को पटना में राज्य भर के सारे सीओ धरना पर बैठ गए. गर्दनीबाग में अलग-अलग जिलों से आए सैकड़ों की संख्या में अंचलाधिकारियों ने सड़कों पर उतर कर विजिलेंस के खिलाफ नारेबाजी की.
पैसे किसी और के पास से मिले और गिरफ्तारी सीओ की ?
अंचलाधिकारी संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार ने तब कहा था कि आए दिन विजिलेंस की टीम बगैर कोई प्रमाण के अंचलाधिकारियों पर कार्रवाई करती है. पैसे किसी और के पास मिलते हैं और सीओ को गिरफ्तार किया जाता है. बेगूसराय में ऐसा मामला हुआ है. पहले भी कई बार ऐसा मामला आया है. निगरानी के निशाने पर अंचलाधिकारी रहते हैं जबकि हम लोग कई तरह के काम करते हैं.
अब मंत्री ने नकेल कसी तो सीओ का संघ हुआ बेचैन
यह तो हुई निगरानी की बात, जब विजिलेंस ने भ्रष्टाचार केस में एक सीओ को पकड़ा और जेल भेजा. अब सरकार ने लापरवाह सीओ पर नकेल कसने का अभियान शुरू किया तो इस संघ की बेचैनी फिर से बढ़ गई है। सीओ संघ ने इस बार तो अपने मंत्री के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया. वो मंत्री साधारण नहीं बल्कि सूबे के डिप्टी सीएम हैं. बिहार की सबसे बड़ी पार्टी के विधानमंडल दल के उप नेता हैं .
रैयतों के खातिर पीछे हटने को तैयार नहीं मंत्री
हालांकि अंचलाधिकारियों के संघ का पत्र सामने आने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री सह डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि वे इस तरह के पत्र से झुकने वाले नहीं हैं. उनका अभियान जारी रहेगा. हम सभी अधिकारियों से अपेक्षा करते हैं कि वे रैयत को परेशान करने वाली मानसिकता बदलें, समयबद्ध तरीके से काम करें.