25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
17-Jan-2025 08:28 AM
By First Bihar
Vigilance Raided : बिहार राज्य पूर्व निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह के ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी पटना सहित चार स्थानों पर की जा रही है, जिनमें रूपसपुर वेदनगर, बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का दुधानी गांव, पुनाईचक में एक फ्लैट, और पुल निर्माण निगम का कार्यालय शामिल हैं। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है।
दरअसल, जंग बहादुर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने और अपने परिवार के नाम पर करोड़ों की संपत्ति, जिसमें जमीन और फ्लैट शामिल हैं, खरीदी है। निगरानी ब्यूरो की प्रारंभिक जांच में इन आरोपों की पुष्टि हुई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा छापेमारी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के पटना कार्यालय और बक्सर सहित पटना के विभिन्न स्थानों पर एक साथ की जा रही है।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई है कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर जंग बहादुर सिंह ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर करोड़ों की संपत्ति, जिसमें जमीन और फ्लैट शामिल हैं, खरीदी है। टीम का यह भी कहना है कि यह अवैध संपत्ति पटना के साथ-साथ बक्सर में भी स्थित है। इस जानकारी के आधार पर निगरानी ने गोपनीय तरीके से जांच की, जिसमें आरोपी पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सूचित किया है कि जांच के दौरान आय से अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिलने पर निगरानी थाना में कांड संख्या 3/25 के तहत 16 जनवरी 2025 को धारा 13(2) के साथ धारा 13(1)(बी) भ्र. नि. अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी के पंजीकरण के तुरंत बाद अनुसंधान के लिए न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया गया।
इसके बाद, तलाशी दलों का गठन कर अभियुक्त के विभिन्न स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है, जिसमें बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में छापेमारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पटना जिले के रूपसपुर थाना क्षेत्र के वेड नगर मोहल्ला और पुनाइचक स्थित फ्लैट तथा बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड पटना के कार्यालय की भी तलाशी की जा रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का कहना है कि तलाशी की प्रक्रिया आज रात तक जारी रहेगी। तलाशी के दौरान प्राप्त नगद, निवेश से संबंधित दस्तावेज, आभूषण आदि की जांच की जाएगी।