Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
29-Aug-2025 10:33 AM
By First Bihar
PM Modi mother insult : बिहार में वोट अधिकार यात्रा से बिहार की सत्ता बदलने निकले राहुल गांधी मुश्किल में फंस गए हैं। दरभंगा में कांग्रेस नेता के पीएम मोदी की मां को गाली देने पर बीजेपी नेताओं में जबरदस्त गुस्सा है। बीजेपी नेताओं ने बिहार के अलग-अलग जिलों में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इतना ही नहीं अब इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी नराजगी जाहिर की है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्व॰ माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।
दरअसल, राहुल गांधी बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। बुधवार को उनकी यात्रा दरभंगा में थी। दरभंगा के जाले विधानसभा के रहने वाले नौशाद ने राहुल गांधी के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया था। वह इस सीट से टिकट का भी दावेदार है। हालांकि, यहां से मौजूदा विधायक बीजेपी के जिवेश मिश्रा हैं। नौशाद के कार्यक्रम में पीएम मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल हुआ और अब उसने सफाई देते हुए माफी मांगी है। हालांकि बीजेपी ने कहा है कि पीएम मोदी को गाली के लिए राहुल को माफी मांगनी चाहिए। बीजेपी ने कहा कि देश पीएम मोदी के लिए इस तरह की भाषा देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
इधर, अमित शाह ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने इसके जरिए नाराजगी भी जाहिर की थी। अमित शाह ने पोस्ट के जरिए कहा, ''बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।''