बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
14-Jun-2025 06:40 PM
By FIRST BIHAR
IPS Transfer in bihar: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के पुलिस महकमें से निकलकर सामने आ रही है। राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं से हो रही फजीहत के बाद नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राजधानी पटना समेत कई जिलों के एसपी का तबादला कर दिया है। सरकार ने कार्तिकेय के शर्मा को पटना का नया SSP बनाया है। गृह विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
सरकार ने पटना के मौजूदा एसएसपी अवकाश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1 पटना का समादेष्टा बनाया है जबकि पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के. शर्मा को पटना का एसएसपी बना दिया है। कार्तिकेय के. शर्मा भारतीय पुलिस सेवा के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं पटना के अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी चंद्रशेखर प्रसाद को पटना का एसपी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है।
वहीं समस्तीपुर के एसपी अशोक कुमार मिश्रा को विशेष शाखा का एसपी, सुपौल के एसपी शैशव यादव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण), पटना तैनात किया है। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्या सागर को एसपी, ईआरएसएस, पटना, विशेष शाखा के एसपी विनीत कुमार को जहानाबाद का एसपी तैनात किया गया है।


