ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका

Train News: बिहार के इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द तो कइयों के रूट बदले; यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

Train News: बिहार के गया स्टेशन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक रहेगा. जिसके कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कइयों के मार्ग बदल दिए गए हैं. ऐसे में अगर आप यात्रा पर निकलने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए है.

train news

21-Jan-2025 10:51 AM

By First Bihar

Train News: रेल यात्रियों को सुखद यात्रा की अनुभूति कराने के लिए रेलवे लगातार प्रयत्नशील है। बिहार के स्टेशनों पर लगातार यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार के गया जंक्शन पर 4 और 5 नंबर प्लेटफॉर्म के विस्तार के लिए 21 जनवरी से 6 मार्च तक 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लगाया गया है। 


इस मेगा ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। पटना और किऊल की ओर जाने वाली 11 पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। इनमें शामिल हैं: 53213/14 गया-पटना-गया पैसेंजर, 63289/90 गया-डेहरी-गया पैसेंजर, 53616/16 गया- जमालपुर-गया पैसेंजर, 53636 गया-किऊल पैसेंजर, 53627 किऊल-गया पैसेंजर, 53634 गया-किऊल पैसेंजर, 53635 किऊल-गया पैसेंजर, 53631/32 गया-झाझा-गया पैसेंजर, 63242/63245 गया-पटना-गया मेमू पैसेंजर।


कुछ ट्रेनों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। जिसमें पटना-भभुआ-पटना इंटरसिटी (13243/44): यह ट्रेन अब आरा और सासाराम होते हुए चलेगी। पटना-हैदराबाद स्पेशल (03253/07255/56): यह ट्रेन झाझा और किऊल के रास्ते चलाई जाएगी। 


वहीं बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस (14223/24): यह ट्रेन पटना से आरा होकर चलेगी। गया-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस (22409/10): यह ट्रेन अब गया के बजाय दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) से चलेगी। एकात्मता एक्सप्रेस (14259/60/61): यह ट्रेन भी डीडीयू जंक्शन से ही चलेगी।