ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

TEJASHWI YADAV : पटना यूनिवर्सिटी में 56 वोकेशनल कोर्स बंद, तेजस्वी यादव ने नीतीश-मोदी सरकार पर साधा निशाना

TEJASHWI YADAV : इसके बाद अब इस मामले में तेजस्वी यादव ने इसी को लेकर जोरदार सवाल उठाया है। उन्होंने साफ़ साफ़ शब्दों में कहा है कि बिहार की सरकार में शिक्षा का यह हाल हैं कि कई कोर्स बंद हो गए हैं।

06-Sep-2025 01:00 PM

By First Bihar

TEJASHWI YADAV : बिहार के अंदर शिक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाए जाते हैं। अक्सर यह कहते हुए सुना जाता है कि सरकार को शिक्षा वयवस्था के अंदर थोड़े और बदलाव करना चाहिए। इसके बाद अब इस मामले में तेजस्वी यादव ने इसी को लेकर जोरदार सवाल उठाया है। उन्होंने साफ़ साफ़ शब्दों में कहा है कि बिहार  की सरकार में शिक्षा का यह हाल हैं कि कई कोर्स बंद हो गए हैं। 


जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव ने कहा कि 𝟐𝟎 साल पहले पटना यूनिवर्सिटी में 𝟕𝟎 वोकेशनल कोर्स चलते थे। नीतीश-मोदी 𝐍𝐃𝐀 सरकार के चलते इन 𝟐𝟎 वर्ष में 𝟓𝟔 कोर्स बंद हो गए। हे मंगलराज वाले! छात्र-युवा विरोधी डबल इंजन पर सवार शिक्षा के दुश्मनों, क्या आप जानते है किन कारणों से ये वोकेशनल कोर्स बंद हुए है?


तेजस्वी यादव ने कहा है कि यदि आप नहीं जानते तो जानिए…

सबसे पहले नियमित शिक्षकों की कमी, लैब और लाइब्रेरी की कमी, पुस्तकों की अनुपलब्धता, लाइब्रेरियन की कमी, सुविधाओं की कमी, मंहगी फीस, प्लेसमेंट की कमी, प्लेसमेंट सेल की कोई व्यवस्था नहीं, जगह की कमी तथा सरकारी अनुदान की कमी सहित अनेक कारणों की वजह से 𝟏𝟎𝟖 वर्ष पुरानी पटना यूनिवर्सिटी को बीजेपी-नीतीश सरकार ने बर्बाद कर दिया है।


इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर यह सवाल उठाया है कि इन लोगों ने युवाओं को नौकरी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बजाय नफ़रत, झूठ, हिंसा, हिंदू-मुस्लिम और जुमलेबाजी वाला संघी ट्यूशन देना शुरू किया है तब से शिक्षा व्यवस्था और नौकरी-रोजगार चौपट है। साथियों, दो पीढ़ियों को बर्बाद करने वाली इस भ्रष्ट एनडीए सरकार को हटा कर बिहार को नई सोच, नए विज़न और नई दृष्टि वाली गतिशील, प्रगतिशील और जीवंत युवा सरकार चाहिए।