Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड
25-Aug-2025 12:36 PM
By First Bihar
TEJASHWI YADAV : बिहार के अंदर आए दिन कोई न कोई ऐसा मामला निकल कर सामने आ ही रहा है जिसमें गलत तरीके से पैसा बनाने की बात का जिक्र होता है। ऐसे में ताजा मामला ग्रामीण कार्य विभाग के एक कर्मी से जुड़ा हुआ सामने आया। जहां विभाग के एक इंजिनियर ने जमकर काले धन जमा किए और उसके बाद जब एक्शन होने की बारी आई तो उनकी पत्नी ने पैसे में ही आग लगा डाला। अब इन्हीं मुद्दों पर तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है।
बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग के एक इंजीनियर ने 10 करोड़ रुपये जलाए। एनडीए सरकार के भ्रष्टाचार का बिहार में यह आलम है कि अरबों रुपए की बंदरबांट में दो बड़े मंत्रियों के हुए मनमुटाव में एक ने ईओयू से इंजीनियर के यहां छापा मरवा दिया। सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर तेजस्वी ने कहा, ''जब ईओयू गेट पर पहुंची, दरवाजा खोलने में घंटों लगे लेकिन तब तक अंदर रखे 10 करोड़ रुपए जला दिए गए। जले हुए नोटों की राख से पाइप बंद हो गए। तब बचे-खुचे नोट बरामद हुए। पूरा बिहार जानता है कि ग्रामीण कार्य विभाग का कौन मंत्री है। आजकल उस विभाग की काली कमाई से वे हेलिकॉप्टर से उड़ रहे हैं।'
मालूम हो कि, इओयू की टीम को जब इंजिनियर के घर पहुंची थी तो उनकी पत्नी बबली राय ने रात डेढ़ बजे से सुबह छह बजे तक गेट पर ही रोके रखा था। फोन पर बात करने के बाद उसने नोटों को जलाया था। इसके बाद इस मामले में बबली राय की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। वहीं, इंजीनियर को रिमांड पर सोमवार को लेने की तैयारी है।
इधर, इसको लेकर प्रारंभिक पूछताछ में अभियंता से जो जानकारियां हासिल हुई हैं उनके आधार पर अब ईओयू की नजरें अब अभियंता के पैतृक जिले समस्तीपुर और उनके पदस्थापन स्थल पर है। गिरफ्तार अभियंता ने जिलों में अभियंताओं के सफेदपोश व ठेकेदारों के साथ गठजोड़ की जानकारी दी थी। इसके बाद ईओयू की गठित दो अलग-अलग टीम इन जिलों में संभावितों से पूछताछ कर सूचनाओं के सत्यापन में जुट गई है।