बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो
20-Jan-2025 09:58 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Teacher: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा नियुक्त कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के लगभग 60 शिक्षक पिछले 13 महीनों से बिना वेतन के सेवा दे रहे हैं। इस लंबे समय तक वेतन न मिलने के कारण इन शिक्षकों की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है।
इस समस्या से निपटने के लिए विश्वविद्यालय के व्याकरण, ज्योतिष, दर्शन और हिंदी विभाग के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कुलाधिपति सह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पत्र लिखकर वेतन भुगतान की मांग की है।इन शिक्षकों को अपने परिवार का भरण-पोषण करने में भी काफी मुश्किल हो रही है।
नवनियुक्त शिक्षकों ने पत्र में बताया है कि वे देश के विभिन्न हिस्सों से यहां आकर सेवा दे रहे हैं। परिवार चलाने के लिए हर महीने खर्च होता है, लेकिन वेतन न मिलने के कारण उन्हें उधार लेकर और कर्ज लेकर गुजारा करना पड़ रहा है। अब तो लोग उन्हें कर्ज देने से भी मना कर रहे हैं।
शिक्षकों ने बताया कि उन्होंने अप्रैल 2023 में विश्वविद्यालय में योगदान दिया था। तब से लेकर अब तक लगभग 19 महीने हो चुके हैं, लेकिन उन्हें केवल तीज-त्योहारों के समय ही कुछ महीनों का वेतन मिला है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया है कि सरकार से धनराशि नहीं मिलने के कारण शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं किया जा सका है।