Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप
05-Jan-2026 06:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: पटना में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में ताजपुर-बख्तियारपुर ग्रीनफील्ड पुल परियोजना से जुड़ी जमीन अधिग्रहण की सभी बाधाएं दूर होने की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि परियोजना के लिए साप्ताहिक कार्ययोजना तैयार कर ली गई है और उसी के अनुरूप कार्य प्रगति पर है।
इस बैठक में नॉर्थ कोयल जलाशय परियोजना और मंडई वीयर योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल इन परियोजनाओं को हर हाल में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने संकेत दिया कि निकट भविष्य में मुख्यमंत्री स्वयं इन परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकते हैं।
नॉर्थ कोयल जलाशय परियोजना की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वे अगले सप्ताह इस परियोजना का फील्ड विजिट कर प्रगति की समीक्षा करेंगे। वहीं मंडई वीयर परियोजना को लेकर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी रैयतों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी से परियोजनाओं की रफ्तार प्रभावित होती है, इसलिए भुगतान प्रक्रिया लगातार चलती रहनी चाहिए।
समीक्षा बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव मयंक वरवड़े, पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल, बिहार राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, वित्त विभाग की सचिव (व्यय) रचना पाटिल सहित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि, संवेदक और विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।