25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
14-Jan-2025 09:51 AM
By First Bihar
Bihar News: पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों का लापरवाही कैमरे में कैद हो गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अवकाश कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
दरअसल, पिछले दिनों बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके में गश्त लगाने वाली डायल 112 की गाड़ी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में गश्ती के दौरान डीपीसी निरंजन कुमार यादव, महिला सिपाही पूजा कुमारी और महिला सिपाही अनीता कुमारी गाड़ी में सोते हुए दिख रहे थे। वहीं थाने में ओडी पदाधिकारी एएसआई विजय कुमार पैंट की बटन और बेल्ट खोलकर आराम फरमा रहे थे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डीपीसी निरंजन कुमार यादव, महिला सिपाही पूजा कुमारी, महिला सिपाही अनीता कुमारी और एएसआई विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वहीं एक सैप जवान रवि कुमार का अनुबंध समाप्त करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
पूरे मामले पर पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा है कि पुलिसकर्मियों की इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को हमेशा अलर्ट रहना चाहिए और अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करनी चाहिए।