25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
24-Jan-2025 03:14 PM
By First Bihar
Anant Singh : मोकामा गैंगवार मामले में बाहुबली पूर्व विधायक और छोटे सरकार के नाम से विख्यात अनंत सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। सोनू सिंह की मां उर्मिला सिन्हा की शिकायत पर उन पर एफआईआर दर्ज किया गया था। कोर्ट ने अनंत सिंह को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है। इसके बाद अनंत सिंह पटना केंद्रीय कारगार बेउर जेल पहुंच गए हैं।
बुधवार को पंचमहला थाना के नौरंगा-जलालपुर गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच भीषण गोलीबारी की घटना हुई थी। इस कांड में सोनू सिंह और अनंत सिंह के एक समर्थक रौशन सिंह को पुलिस ने सुबह गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तारी के लिए तैयारी कर रही थी इसी बीच उन्होंने कोर्ट जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद इन्हें बेउर जेल भेज दिया गया। जहां अनंत सिंह के पहुंचने से पहले उनके दोनों बेटे भी समर्थकों के साथ नजर आए।
वहीं, कोर्ट में अनंत सिंह ने सरेंडर किया तो उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई थी। इसे देखते हुए कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। बाढ़ एएसपी राकेश कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। कोर्ट से निकलते ही मीडिया कर्मियों ने अनंत सिंह से बात की। क्यों सरेंडर कर दिया- सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि सरकार का नियम होता है,सबको नियम पालन करना पड़ता है। हमपर कोई एफआईआर कर दिया तो सरेंडर हो गए अब जेल जा रहे हैं।
इधर, थानेदार प्रह्लाद झा द्वारा प्राथमिकी के अनुसार बुधवार की दोपहर तीन बजे सूचना मिली थी कि सोनू और मोनू ने हेमजा गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह से रुपयों के लेन-देन के विवाद में उसे घर से बेदखल कर ताला लगा दिया है। वह दारोगा सुजीत कुमार यादव समेत सिपाही को लेकर 15 मिनट में मौके पर पहुंचे। पुलिस जब घर का ताला खोलने लगी तो मुकेश ने कहा कि पूर्व विधायक अनंत सिंह आ रहे हैं। थोड़ी देर बाद अनंत सिंह 15-20 समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहा।