25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
14-Jan-2025 06:01 PM
By First Bihar
bihar politics: मकर संक्रांति के दिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी व पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती ने बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन में वापसी के सवाल पर मीसा भारती ने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। आगे विधानसभा का चुनाव आ रहा है। खरमास के बाद ही शुभ कार्य शुरू होता है।
मीसा भारती ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए राबड़ी आवास के दरवाजे हमेशा खुला रहता है। लालू की बड़ी बेटी के इस बयान के बाद बिहार के सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा होने लगी है। एक तरफ मीसा भारती कह रही है कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। नीतीश के लिए दरवाजे खुले हुए है तो वही तेजस्वी यादव का कहना है कि नीतीश से हाथ मिलाना अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा। वही तेजस्वी के बड़े भाई और राजद नेता तेज प्रताप यादव भी मीसा भारती से उलट कह रहे हैं कि वो राबड़ी आवास में नीतीश कुमार की इंट्री नहीं होने देंगे। तेज प्रताप यादव ने साफ तौर पर कह दिया कि नीतीश जी को आने का कोई इनविटेशन देने का हमको मन नहीं है और ना हम नीतीश जी को 10 नंबर में इंट्री करने देंगे।
दरअसल राबड़ी आवास पर मंगलवार को चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया था। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल के कई कार्यकर्ता और नेता यहां मौजूद थे और सभी ने चूड़ा-दही का आनंद लिया। इसी दौरान मीसा भारती और तेजप्रताप यादव ने यह बातें पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। तेज प्रताप ने जब कहा कि हम नीतीश का राबड़ी आवास में एंट्री नहीं होने देंगे तब मीसा भारती बोली कि नीतीश हमसे बड़े हैं और अभिभावक तुल्य हैं। राजनीति में कोई दोस्त और दुश्मन नहीं होता।
मीसा भारती ने आगे कहा कि पूरा बिहार जानता है कि नीतीश और लालू बड़े भाई छोटे भाई हैं परिवार के लोग हैं। परिवार में किसी का गेट कभी किसी के लिए बंद नहीं होता। सब कोई जानता है कि मकर संक्रांति के बाद थोड़ा उथल-पुथल होता है। चुनावी साल है और हर कोई कयास लगाता है। नीतीश हमारे परिवार के लोग हैं चाचा जी हैं तो उनसे हमें कोई दुश्मनी नहीं है। ना ही मोदी जी से दुश्मनी है ना अमित शाह से दुश्मनी है तो हम नीतीश से दुश्मनी क्यों रखें नीतीश जी तो हमारे परिवार के सदस्य हैं।