25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
24-Jan-2025 07:48 AM
By First Bihar
Bihar Politics: बिहार में राजनीति के अपराधीकरण का लंबा और पुराना इतिहास रहा है। बाहुबलियों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई में बिहार शुरू से ही रक्तरंजित होता रहा है। ऐसे में लंबे समय से शांत दिख रहा बिहार का मोकामा गोली की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है। इस बार मोकामा के पूर्व विधायक छोटे सरकार अनंत सिंह के बाहुबल को चुनौती दी है सोनू-मोनू नाम के दो भाइयों ने। एक तरफ अनंत सिंह कह रहे हैं कि कोई गोली चलाएगा तो हम भी जान लेंगे और देंगे। वहीं सोनू-मोनू कह रहे हैं तो हम बम चलाएंगे। ऐसे में अब खबर यह है कि आज सुबह भी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, डुमरा के मुकेश सिंह जो सोनू-मोनू दोनों भाई के चिमनी पर मुंशी थे और इन्हीं के मुद्दों को लेकर विवाद हुआ उनके घर पर आज सुबह 5 बजे के आसपास फायरिंग कि गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि यह फायरिंग पिस्टल से की गई है। इसका मतलब साफ़ है कि मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को अब खुली चुनौती दे रहे हैं। हालांकि,इस गोलीबारी कि आधिकारिक पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है।
जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि आज सुबह 5 बजे के आसपास मुकेश सिंह के घर पर पिस्टल से फायरिंग कि गई है। हालांकि,इस गोलीबारी में कोई भी घायल नहीं हुआ है। बल्कि यह दशहत बनाने के मकसद से फायरिंग कर रहे हैं। इस वीडियो में कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि इसको लेकर पंचमहला थाने के दारोगा को कॉल किया गया। लेकिन,उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया है। हालांकि, फर्स्ट बिहार न तो गोलीबारी की आधिकारिक पुष्टि करता है और न ही दारोगा के तरफ से फ़ोन न उठाने की बात की पुष्टि करता है। लेकिन, आसपास के इलाके में इस तरह की घटना में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
दअरसल, सोनू-मोनू ईंट-भट्ठे का कारोबार भी करते हैं. इसी के लेनदेन के सिलसिले में अपने पूर्व मुंशी मुकेश के घर में मारपीट कर ताला जड़ दिया था। पुलिस से निराश होने के बाद मुकेश सापरिवार छोटे सरकार के दरबार में पहुंच गया। अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ मुकेश के गांव हमजा पहुंचकर ताला खुलवा दिया और सोनू-मोनू को तलब किया, लेकिन उधर से गोलियां चलने लगीं।
इसके बाद बाद में अनंत सिंह के समर्थकों ने भी सोनू-मोनू के गांव नौरंगा पहुंचकर अंधाधुंध गोलियां दागी। मोकामा के इस इलाके में गोलियों की ये आवाज भले ही फिलहाल दब गई हो, लेकिन काफी दिनों के बाद यहां के दबे बारूद के पलीते में आग जरूर लग गई है। ऐसे में कहा यह भी जा रहा है कि इस साल बिहार में चुनावी गर्माहट इस बारूद को और हवा देने का काम करेगी।
इधर, अनंत सिंह की बादशाहत को जिसने खुली चुनौतीद दी है वो भी सोनू-मोनू नाम के दो भाइयों की तरफ से वह अभी बाहुबल की दुनिया में पैर ही जमा रहे हैं। अब बौखलाए अनंत सिंह कह रहे हैं कि अब गोली चलेगी तो चलेगी, लोग मरेंगे तो मरेंगे। हम चूड़ी पहनकर नहीं बैठेंगे। इधर, अनंत सिंह को चुनौती देने वाले सोनू-मोनू भी तैयार बैठे हैं। वह कह रहे हैं कि विधायक जी गोली चलाएंगे तो हम बम चलाएंगे। वह 68 की उम्र में 34 वाले को गोली-बंदूक दिखा रहे हैं।
सोनू-मोनू ने अनंत सिंह की नाक के नीचे अपना एक मजबूत गैंग खड़ा कर लिया है और सबसे बड़ी बात यह है कि आसपास के कुछ एक गांव के लोग भी इनके समर्थन में खड़े हैं।