25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
23-Jan-2025 11:07 AM
By First Bihar
Anant Singh: पटना से सटे मोकामा पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हमले के बाद अब सोनू-मोनू के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है। अनंत सिंह पर हुए इस हमले में सोनू-मोनू का नाम उजागर हुआ है। सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह पेशे से वकील हैं। प्रमोद सिंह ने यह दावा किया कि फायरिंग की घटना के बाद अनंत सिंह पर नामजद FIR हुआ है। इतना ही नहीं अनंत सिंह पर बरसते हुए उन्होंने यहां तक कह दिया कि पूर्व विधायक ने चोरों की जमात जमा कर रखी है।
प्रमोद सिंह ने कहा, 'पहले तो मैं विधायक को प्रणाम करता हूं। उनमें सोचने-समझने की शक्ति जा चुकी है। उम्रदारज हो चुके हैं। अब जनता से उनकी पैठ धीरे-धीरे घट रही है, समाप्त होने जा रही है। जहां-जहां वो गए हैं उन्होंने क्रिमिनलों का अड्डा बनाया है। खैर, जैसी करनी वैसी भरनी। सबसे बड़ी बात है कि जिस व्यक्ति के पास हो सहायता करने के लिए आए थे तो सबसे पहले यह जानने की कोशिश होनी चाहिए थी कि मुकेश सिंह आखिर हैं कौन? हेमजा का मुकेश सिंह ईंट-भट्ठा का मुंशी है और 12,000 रुपया उनकी तनख्वाह थी। वो यहां मुंशी के रूप में काम करते थे। यह ईंट मेरा ही है।
प्रमोद सिंह ने आगे कहा, 'जब मेरे बड़े बेटे सोनू ने हिसाब-किताब देखना शुरू किया तो इसमें काफी गड़बड़ी पाई गई। लगभग 22 लाख रुपये का हिसाब गड़बड़ था। हिसाब मांगना क्या रंगदारी मांगना है। अगर किसी का पैसा बकाया है तो उससे नहीं मांगा जा सकता है क्या? मुकेश के घर में ताला लगाने की बात मनगढ़ंत है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति अब खत्म होने जा रही है। आज ना कल उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। उनके सभी आदमी बिछड़ गए हैं। अनंत सिंह की मानसिकता हमेशा अपराधी की रही है। कभी विद्यालय तो गए नहीं कि कहीं ज्ञान की प्राप्ति हो। जब अनंत सिंह जेल से निकल रहे थे तब विधायक जी से हमने बात की थी। विधायक से मेरे अच्छे संबंध थे। लेकिन उनके मन में बैर हैं। कभी वो यह नहीं देखते हैं। मेरी धर्मपत्नी मुखिया उर्मिला सिंह ने मुझे बताया कि अनंत सिंह ने गोली चलवाई थी। अनंत सिंह की गाड़ी लगी तो हमें लगा कि मिलने आए हैं।'
प्रमोद सिंह ने कहा कि हमने FIR दी है। उन्होंने अनंत सिंह को चुनौती देते हुए कहा, 'मरते दम तक हम आपसे लड़ेंगे। पूर्व विधायक द्वारा गोली चलाई गई है। FIR में उनका नाम है। इसके अलावा टिटू धमाका, कन्हैया कुमार, रौशन कुमार का नाम है। इन्होंने चोरों की जमात बना ली है। इनके साथ अच्छे लोगों की मंडली नहीं बैठती है। बात यह है कि विधानसभा चुनाव में हमने इनका विरोध किया था। जेल में भी इन्होंने हमला करवाया था। ये मेरे परिवार की कभी भी हत्या करवा सकते हैं। पहले भी हमने डीजीपी और गृह सचिव को निवेदन दिया है। हिम्मत है तो हमसे लड़िए।' सच्चाई के लिए लड़ेंगे। जिस मुकेश सिंह के लिए उन्होंने यहां गोली चलवाया उनको मालूम नहीं है कि हमने पहले ही स्थानीय थानाध्यक्ष को 14.07.2024 को उसके खिलाफ आवेदन दिया था और कहा था कि हिसाब मांगने पर वो आत्महत्या की धमकी देते हैं। चोर-उचक्कों की जमात बनाई है।