25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
13-Jan-2025 04:10 PM
By First Bihar
Bihar News: पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित सम्यागढ़ थाना देखते ही देखते रणक्षेत्र बन गया। यहां शराब पीने की बात कह थानेदार ने एक दारोगा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। रविवार की रात हुई इस घटना को लेकर थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात एसआई छोटेलाल कुमार की नाइट ड्यूटी लगी थी। वह समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए थे, तभी थानेदार अनोज कुमार पाठक ने उनके ऊपर ड्यूटी के दौरान शराब पीने का आरोप लगाया। देखते ही देखते बात बढ़ गई और एसएचओ ने दारोगा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
इस घटना के बाद थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मी दंग रह गए। थानेदार के आरोप पर दारोगा की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें वह नेगेटिव पाए गए। थानेदार द्वारा थप्पड़ मारने का विरोध दारोगा ने किया और दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एसआई का चश्मा टूट गया और चेहरे पर दाग पड़ गए।
थानेदार अनोज कुमार पाठक ने कहा कि एसआई छोटेलाल की शराब पीने की शिकायत मिल रही थी, वह थाने के बाहर वर्दी में सिगरेट पी रहे थे जिसपर शक हुआ। उधर, घायल दारोगा का घोसवरी अस्पताल में इलाज कराया गया है।