बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
09-Oct-2025 08:52 AM
By First Bihar
IPS Officer : सुपर कॉप के नाम से मशहूर IPS हस्ती शिवदीप लांडे बिहार में अब अपनी एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बात का ऐलान उन्होंने खुद किया है। हालांकि अभी भी उनके अंदर थोड़ा कन्फ्यूजन है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एक से दो दिन में यह संशय भी खत्म कर लिया जाएगा। तो आइए जानते हैं कि यह नई शुरुआत की बात क्या है और उनका पूरा प्लान क्या है ?
शिवदीप लांडे ने बुधवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से राजनीति में आने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे किसी गठबंधन या पार्टी के साथ नहीं, बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उनकी इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
बिहार में ‘सुपर कॉप’ के नाम से मशहूर पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे अब राजनीति की पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने खुद इसकी घोषणा की है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस सीट से वे चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वे अररिया या जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतर सकते हैं।
महाराष्ट्र के निवासी लांडे बिहार कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने सितंबर 2024 में पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ली थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने अररिया, जमालपुर, पटना और पूर्णिया जैसे जिलों में एसपी और एएसपी के रूप में काम किया। उनकी छवि एक सख्त, ईमानदार और जनता से जुड़े अधिकारी की रही है। अपराधियों के खिलाफ उनके अभियान और जनता से संवाद ने उन्हें “जनता के अफसर” की पहचान दिलाई।
शिवदीप लांडे के काम करने का अंदाज हमेशा चर्चाओं में रहा। पटना से जब उनका ट्रांसफर अररिया हुआ था, तो लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर उनके समर्थन में प्रदर्शन किया था। महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्होंने कई जागरूकता अभियान चलाए थे।
सेवा छोड़ने के बाद लांडे ने अप्रैल 2025 में अपनी राजनीतिक पार्टी ‘हिंद सेना’ की स्थापना की थी। पार्टी लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा था – “मेरे हर काम की शुरुआत ‘जय हिंद’ से होती थी, इसलिए मैंने अपनी पार्टी के नाम में ‘हिंद’ शब्द रखा।” हालांकि अब खबर है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव निर्दलीय रूप से लड़ने की तैयारी में हैं, जबकि ‘हिंद सेना’ संगठन के रूप में उनके साथ रहेगा।
सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता भी काफी बड़ी है। उनके फेसबुक पर 8.1 लाख, इंस्टाग्राम पर 2.1 लाख और ट्विटर (एक्स) पर करीब 4,300 फॉलोअर्स हैं। जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ और छवि को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वे जिस सीट से भी चुनाव लड़ेंगे, वहां मुकाबला दिलचस्प होगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि लांडे का चुनाव में उतरना बिहार की राजनीति में नया अध्याय खोल सकता है। वे जनता के बीच पहले से ही एक भरोसेमंद नाम हैं और उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ उन्हें मिल सकता है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि वे अररिया या जमालपुर में से किस सीट से अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे, लेकिन इतना तय है कि ‘सुपर कॉप’ अब ‘सुपर लीडर’ बनने की राह पर हैं।