Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन
31-Dec-2025 10:49 PM
By First Bihar
KHAGARIA/MADHUBANI: साल के अंतिम दिन पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। खगड़िया में 13 लाख रुपये का गांजा और 200 ग्राम हेरोइन के साथ 4 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होटल के बाथरूम में गांजा छिपाकर रखा हुआ था जिसे नए साल के जश्न में इस्तेमाल करना था लेकिन खगड़िया पुलिस ने इस पर पानी फेर दिया। वही दूसरी कार्रवाई मधुबनी जिले में पुलिस ने की है जहां अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 9 लाख ,98 हजार रुपया जब्त किया गया है।
सबसे पहले बात मधुबनी की करते हैं जहां यह कार्रवाई 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के सीमा क्षेत्र में दिनांक 30/12/2025 को रात्रि लगभग 2120 बजे नियमित नाका ड्यूटी के दौरान सीमा चौकी जानकीनगर के कार्यक्षेत्र में नेपाली मुद्रा की बड़ी जब्ती की गई। यह कार्रवाई सरितागाछी क्षेत्र में, निकटतम सीमा स्तंभ संख्या 277/02 के पास, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 50 मीटर भारत की ओर की गई। घटना स्थल के निर्देशांक N–26.663111 एवं E–86.039701 हैं।
प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त नेपाली मुद्रा भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। अभिरक्षा में लिए गए व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ की गई तथा जब्त की गई नेपाली मुद्रा को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु LCS कस्टम, जयनगर को सुपुर्द किया गया है, जहाँ प्रकरण प्रक्रियाधीन है।कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया गया, जिनके पास से निम्नलिखित नेपाली मुद्रा बरामद की गई—
₹1000 × 231 = ₹2,31,000/-
₹500 × 1534 = ₹7,67,000/-
कुल बरामद नेपाली मुद्रा : ₹9,98,000/-
वही खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जहां जिले के दो अलग अलग थाना इलाके में पुलिस की हुई कार्रवाई में 27 केजी गांजा और दो सौ ग्राम हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार हुआ है। जब्त गांजा का कीमत 13 लाख बताई जा रही है।पहली सफलता पुलिस को पसराहा थाना इलाके में मिली।जहां NH 31 पर वाहन जांच के दौरान एक कार से तीन लाख कीमत का 2 सौ ग्राम हीरोइन जब्त हुआ।कार्रवाई के दौरान कार से तीन तस्कर भी गिरफ्तार हुआ।
गिरफ्तार तस्कर हीरोइन को भागलपुर से लाकर खगड़िया में बेचने वाला था।दूसरी सफलता पुलिस को चित्रगुप्त नगर थाना इलाके में मिली।जहां होटल आर्यावर्त में छापेमारी के दौरान 27 केजी गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार हुआ।एसपी राकेश कुमार ने बताया कि होटल के कमरा संख्या 27 के बाथरूम में तस्कर ने गांजा को छिपाकर रखा था। गांजा सूटकेश से बरामद हुआ है।गिरफ्तार शिवकुमार पहले भी गांजा तस्करी मामले में जेल जा चुका है।