Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोकामा से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सड़क दुर्घटना में एक कि मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।  


जानकारी के अनुसार, मोकामा और पंडारक की सीमा पर समसीपुर में सड़क हादसे में जख्मी महिला यशोदा देवी की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। घटना के बाद से गुस्साए ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। लोगों का कहना था कि यहां आए दिन इस तरह की घटना होती रहती है। लेकिन, इसका कोई खोज-खबर नहीं लिया जाता है। 


वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी बाइक सवार की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर दो घंटे तक सड़क जाम कर खूब बवाल काटा। उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम बाइक के धक्के से यशोदा देवी गंभीर रुप से जख्मी हो गयी थी।इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद फिलहाल मामले की जांच जारी है।