जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
26-Nov-2025 05:29 PM
By First Bihar
PATNA: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानि RLM में विरोध शुरू हो गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ समेत कई कार्यकर्ताओं ने एक साथ उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा को आज बड़ा झटका लगा है।
उपेन्द्र कुशवाहा की RLM के कई नेताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ सहित कई प्रभारी प्रदेश अध्यक्षों ने उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी छोड़ दी है। प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी,प्रमोद यादव,राजेश रंजन ने भी अपना इस्तीफा उपेन्द्र कुशवाहा को भेज दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी उपेक्षा से नाराज नेताओं ने आज इस्तीफा सौंप दिया है।
RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को पत्र भेजकर यह कहा गया है कि पिछले दिनों पार्टी द्वारा लिए गए फैसलों से वे सहमत नहीं हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने कहा कि 9 साल से वो उपेन्द्र कुशवाहा के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन अब कई पार्टी के फैसले से खुद को जोड़ नहीं पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में अब उपेन्द्र कुशवाहा के साथ काम करना संभव नहीं है। इसलिए हम अपने पद और पार्टी से इस्तीफा देना ही उचित समझ रहे है।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने सीट बंटवारे में पार्टी के हितों का ख्याल नहीं रखा। अपने बेटे को लॉन्च करने के लिए उपेन्द्र कुशवाहा ने पार्टी के अन्य नेता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उनकी पत्नी सासाराम से चुनाव जीत गयी लकिन उन्हें मंत्री नहीं बनाया। क्या उन्हें अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं है। उनके बेटे ना चुनाव जीते ना ही एमएलसी है उसके बावजूद उनको मंत्री बना दिया गया और अब सफाई दे रहे हैं। उपेन्द्र कुशवाहा की सफाई पर पार्टी के नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई। 


