25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
15-Jan-2025 08:48 AM
By First Bihar
JOB IN BIHAR : बिहार में वर्दी पहनकर गाड़ी चलाने के शौकीन युवक-युवतियों के लिए अच्छी खबर है। सूबे के अंदर जल्द ही बिहार पुलिस में चालक सिपाही के 4 हजार से अधिक पदों पर बहाली होने वाली है। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने बहाली से संबंधित प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया है। इसके बाद यह माना जा रहा है कि जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
बिहार पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक राज्य में चालक सिपाही के 4361 पदों पर बहाली का प्रस्ताव है। गृह विभाग की ओर से इसकी अधियाचना जल्द केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को भेजे जाने की संभावना है। फिलहाल बिहार में चालक सिपाही के पद पर बहाली के लिए इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण युवाओं को अवसर दिया जाता है। इसके साथ ही उन्हें छोटे-बड़े वाहन चलाना आना चाहिए। तभी वह इस परीक्षा के लिए योग्य मान जाते हैं।
मालूम हो कि, इसके लिए लिखित के बाद वाहन चलाने का टेस्ट होती है यानी चालक सिपाही की बहाली दो चरणों में होती है। आवेदन करनेवाले अभ्यर्थियों को पहले सिपाही की तरह ही लिखित परीक्षा से गुजरना होता है। लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को वाहन चलाने का टेस्ट देना पड़ता है। इसके बाद अंतिम मेधा सूची के आधार पर सफल अभ्यर्थियों का चयन होता है।
इधर, बिहार सरकार के अधीन नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। चालक सिपाही में भी यह लागू होगा। ऐसे में बड़ी संख्या में महिलाओं को भी चालक सिपाही बनने का अवसर मिलेगा। ऐसे में युवाओं के लिए अच्छी खबर है।