ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

Voter Adhikar Yatra: पटना में रैली नहीं, पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव – वोटर अधिकार यात्रा का बदला समापन प्लान

Voter Adhikar Yatra : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर 1 सितंबर को पटना में रैली की बजाय अब पदयात्रा होगी। पहले राजधानी पटना के गांधी मैदान में वोटर अधिकार रैली की योजना थी

27-Aug-2025 05:13 PM

By First Bihar

Voter Adhikar Yatra : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता पुर्निरिक्षण की समस्या को लेकर विपक्ष के देश भर के नेता बिहार दौरा पर हैं। यह लोग वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं। अब इसी यात्रा को लेकर एक और ताजा अपडेट सामने आया है। यह अपडेट कुछ इस तरह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की यह यात्रा पटना में समाप्त नहीं होगी। 


जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर 1 सितंबर को पटना में रैली की बजाय अब पदयात्रा होगी। पहले राजधानी पटना के गांधी मैदान में वोटर अधिकार रैली की योजना थी, लेकिन अब गांधी मैदान में स्थित गांधी प्रतिमा से हाईकोर्ट के पास अंबेडकर प्रतिमा तक राहुल और तेजस्वी सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करेंगे। 


पार्टी सूत्रों के मुताबिक बिहार के हर जिले से बड़ी संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को पटना में इकट्ठा करने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर गांधी मैदान में हर जिले का कैम्प लगाया जाएगा। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि गांधी मैदान में रैली नहीं करना इंडिया गठबंधन की कोई मजबूरी है या रणनीति? 


सूत्रों के मुताबिक एक सितंबर को पटना में गठबंधन के सारे बड़े चेहरे इकट्ठा नहीं हो पा रहे थे क्योंकि स्टालिन, अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता यात्रा के बीच में ही शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा 17 अगस्त से विपक्षी गठबंधन के सभी नेता और कार्यकर्ता राहुल–तेजस्वी की 1300 किलोमीटर की यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं जो बीस जिलों से होकर गुजर रही है। ऐसे में समापन के मौके पर गांधी मैदान नहीं भरने पर नकारात्मक संदेश जाता। 


लिहाजा, ऐसे में रैली की जगह पटना में हजारों लोगों की पदयात्रा निकाल कर इंडिया गठबंधन अलग तरीके से शक्ति प्रदर्शन की कोशिश करेगी। यात्रा का कितना लाभ विपक्षी खेमे को चुनाव में मिलेगा ये वक्त बताएगा हालांकि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान खूब भीड़ उमड़ रही है और इस दौरान "वोट चोर – गद्दी छोड़" के नारे खूब लगाए जा रहे हैं।