Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
18-Sep-2025 09:41 AM
By First Bihar
Puja Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) ने झारखंड के रांची और टाटानगर से बिहार के आरा व बक्सर के लिए दो पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और बिहार-झारखंड के बीच यात्रा सुगम होगी। रांची-आरा स्पेशल 28 सितंबर से 2 नवंबर तक चलेगी, जबकि टाटानगर-बक्सर स्पेशल 17 से 31 अक्टूबर तक परिचालित होगी।
ट्रेन नंबर 08640 रांची-आरा पूजा स्पेशल प्रत्येक रविवार को 28 सितंबर से 2 नवंबर तक 6 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन रांची से रात 8:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे आरा पहुंचेगी। प्रमुख स्टेशन: रांची (20:45), बोकारो (00:05), गोमोह (01:13), गया जं (03:50), सासाराम (05:35), विक्रमगंज (06:48), पिरो (07:15)।
जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 08639 आरा-रांची प्रत्येक सोमवार को 29 सितंबर से 3 नवंबर तक चलेगी। आरा से सुबह 10:00 बजे रवाना होकर शाम 8:45 बजे रांची पहुंचेगी। प्रमुख स्टेशन: आरा (10:00), पिरो (10:23), विक्रमगंज (10:33), सासाराम (11:20), गया जं (13:50), गोमो (16:17), बोकारो (17:40)।
वहीं, ट्रेन नंबर 08183 टाटानगर-बक्सर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 17 से 31 अक्टूबर तक 3 फेरे लगाएगी। टाटानगर से रात 10:40 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:00 बजे बक्सर पहुंचेगी। प्रमुख स्टेशन: टाटानगर (22:40), आसनसोल (03:00), पटना (10:45), आरा (11:50)। वापसी में ट्रेन नंबर 08184 बक्सर-टाटानगर प्रत्येक शनिवार को 18 से 1 नवंबर तक चलेगी। बक्सर से शाम 5:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:50 बजे यह टाटानगर पहुंचेगी। प्रमुख स्टेशन: बक्सर (17:15), आरा (18:15), पटना (19:25)।