बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
15-Jun-2025 05:43 PM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए स्लम बस्ती के लोग राबड़ी आवास पर पहुंचे। हालांकि भारी संख्या में अपने नेता से मिलने के लिए पहुंचे स्लम बस्ती के लोगों से सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि पांच लोग मिलने के लिए जा सकते हैं। बाकी लोग यहां से आगे बढ़ जाए। लोगों ने कहा कि हुजूर आप ही बसाए हैं अब उजड़ने से बचा लीजिए।
दरअसल ये लोग चितकोहरा पुल के नीचे स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आवास के पास कई वर्षों से रहते आ रहे हैं। आज जिला प्रशासन ने उस जगह को खाली करने का निर्देश दिया है। कल सोमवार तक किसी भी हाल में यह जगह खाली करना होगा। युद्धस्तर पर चल रहे विकास कार्यों को लेकर इस जगह को खाली कराया जा रहा है। इस बात का नोटिस मिलते ही स्लम बस्ती में रहने वाले तमाम लोग अपने नेता लालू यादव से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंच गये।
महिलाएं, पुरुष और बच्चों को इतनी संख्या में देखकर राबड़ी आवास में तैनात सुरक्षा कर्मी भी हैरान रह गये। उन्होंने पूछा कि आपलोग यहां क्यों आए हैं? तब उनलोगों ने कहा कि गरीबों के मसीहा अपने नेता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए आए हैं। जब लालू भईया की सरकार थी तब उन्होंने ही हमलोगों को चितकोहरा पुल के नीचे बसाया था। कई साल से हम यहां परिवार के साथ रह रहे हैं। उस वक्त हम सब बच्चे थे आज बाल बच्चे वाला हो गये हैं।
पटना के डीएम ने उस जगह को खाली करने को कहा है जहां हम सब रहते हैं। अब हम इतनी चिलचिलाती धूप और गर्मी में बाल बच्चों को लेकर कहां जाएं। जिस मसीहा ने हम सबको यहां बसाया था, उनसे हम मदद की गुहार लगाने आए हैं। यह कहने आए हैं कि साहब हमारे आशियाने को उजड़ने से बचाईए। बच्चों को लेकर हम कहां जाएंगे. हमलोगों की मदद कीजिए।
लोगों का कहना है कि हमलोगों को लालू यादव से मिलने नहीं दिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि 5 लोग को ही हम मिलने देंगे। बाकि लोग यहां से जाइए। अब लोगों की उम्मीद राजद सुप्रीमो लालू यादव पर टिकी हुई है। उन्हें अभी भी पूरा विश्वास है कि उनके मसीहा लालू यादव उनकी मदद जरूर करेंगे। उनके घर को उजड़ने से बचाएंगे। बता दें कि कल सोमवार को इनके घर को तोड़ा जाएगा। ये लोग स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के सरकार बंगले के सामने चितकोहरा पुल के नीचे रहते हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या कल सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा या फिर लालू यादव इनकी मदद के लिए सामने आएंगे. 


REPORT-PRINCE KUSWAHA-PATNA