Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
26-Sep-2025 08:54 PM
By FIRST BIHAR
Patna news: बिहार की राजधानी पटना में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार को बिहार राज्य आवास बोर्ड कार्यालय में छापेमारी कर डिप्टी रेवेन्यू ऑफिसर रितेश कुमार वर्मा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी डीएसपी ने बताया कि छपरा निवासी अरुण कुमार सिंह ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे आवास बोर्ड की जमीन के नामांतरण के एवज में तीन लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। परिवादी के पिता के नाम से छपरा में आवास बोर्ड का लगभग दो कट्ठा का प्लॉट है, जिसका नामांतरण करवाने के लिए DRO रितेश कुमार वर्मा ने पहले 30 हजार रुपये मांगे थे।
शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। शुक्रवार को जैसे ही अरुण कुमार सिंह पहली किस्त के तौर पर 30 हजार रुपये देने पहुंचे, निगरानी टीम ने राज्य आवास बोर्ड कार्यालय में छापा मार दिया और अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद रितेश कुमार वर्मा से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।