ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Patna News: पटना के ट्रैफिक में सुधार के लिए बड़ी पहल, जल्द लागू...

Patna News: पटना के ट्रैफिक में सुधार के लिए बड़ी पहल, जल्द लागू होगी नई व्यवस्था; ऑटो और ई-रिक्शा में लगेंगे QR कोड

Patna News: पटना की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन को जोन के अनुसार करने की योजना बनाई जा रही है। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।

04-Feb-2025 09:27 AM

By FIRST BIHAR

Patna News: राजधानी पटना की परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं जाम मुक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े के निर्देश पर ऑटो और ई-रिक्शा परिचालन के लिए नीति निर्धारण हो रहा है। राजधानी में तीन रंग के जोन बनाए जाएंगे और इन वाहनों को अपने जोन के अनुसार ही चलने की अनुमति होगी।


अप्रैल से जोन के अनुसार ही राजधानी में ऑटो और ई-रिक्शा चलेंगे। नई व्यवस्था के तहत नीले, हरे और पीले रंग का जोन बनाया जाएगा। जोन के अनुसार तय रूटों पर ही ऑटो और ई-रिक्शा चलाने की अनुमति होगी। राजधानी में इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इन गाड़ियों पर क्यू आर कोड भी अंकित रहेगा।


जोन के अनुसार पार्किंग के लिए भी निश्चित स्थान चिह्नित किए जाएंगे। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा एवं बस स्टैंड से रिजर्व ऑटो का परिचालन तीनों जोन के सभी रूटों पर किया जा सकेगा। व्यक्तिगत कार्य के लिए चालक किसी भी जोन में जा सकेंगे, लेकिन उन्हें ओन का बोर्ड लगाना होगा और रास्ते में सवारी उतारना या चढ़ाना नहीं होगा।


नगर निगम क्षेत्र के अलावा फुलवारीशरीफ, दानापुर व खगौल नगर परिषद को तीन जोन में रखा जाएगा। इन क्षेत्रों में चलने वाले करीब 25 हजार ऑटो को तीन रंगों के मुताबिक जोन में परिचालन की अनुमति होगी। करीब 10 हजार ई-रिक्शा के लिए भी निर्णय लिए जा रहे हैं।


गाड़ियों पर क्यू आर कोड अंकित रहने से यात्रियों को इन गाड़ियों और चालक से संबंधित जानकारी मिल सकेगी। व्यक्तिगत कार्य के लिए चालक किसी भी जोन में जा सकेंगे, लेकिन उन्हें ओन का बोर्ड लगाना होगा और रास्ते में सवारी उतारना या चढ़ाना नहीं होगा।