जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
12-Nov-2025 08:31 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल पथ की है। महिला महेश नगर के पास रोड क्रॉस कर रही थी, तभी स्कार्पियो ने महिला को कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद स्कॉर्पियों चालक मौके से फरार हो गया।
मृतका की पहचान मनोरमा देवी के रुप में हुई है, जो घरों में काम करती थी। मनोरमा देवी इंद्रपुरी रोड नंबर 11 में बेटे के साथ किराये के मकान में रहती थी। वह मूल रूप से गया की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फूटेज के आधार पर स्कॉर्पियों का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बताया जाता है कि मृतका 25 साल के बेटे के साथ इंद्रपुरी में रहती थी और चौका बर्तन कर गुजारा करती थी। पति ने उसे बेटे के जन्म के बाद ही छोड़ दिया था। जिसके बाद से वो बेटे की परवरिश के लिए गया से पटना आ गयी और यहां दूसरों के घर में काम कर घर चलाती थी। उसका बेटे दीपक केबल ऑपरेटर का काम करता है।
बुधवार की शाम 6 बजे की यह घटना है, जब यह हादसा हुआ तब बेटे को भी इसकी खबर नहीं थी। वह घर पर अपनी मां का इंतजार कर रहा था। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो अटल पथ की ओर रवाना हुआ। मां की लाश को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मां की दर्दनाक मौत से दीपक काफी सदमें में है।
REPORT-SURAJ-PATNA