ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Railway Claim Scam : रेलवे क्लेम घोटाले में बिहार के 3 वकील गिरफ्तार,...

Railway Claim Scam : रेलवे क्लेम घोटाले में बिहार के 3 वकील गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी ईडी

Railway Claim Scam : रेलवे क्लेम घोटाले में बिहार के तीन वकीलों को ईडी ने गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। जल्द ही इन्हें इडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

24-Jan-2025 10:07 AM

By First Bihar

Railway Claim Scam : पटना रेलवे में हुए क्लेम घोटाले में बिहार के तीन वकीलों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वकीलों में विद्यानंद सिन्हा, परमानंद सिन्हा और विजय कुमार शामिल हैं। इन लोगों को पटना स्थित पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में गुरुवार को पेश कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद जल्द ही इन्हें ईडी की टीम रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इन वकीलों के खिलाफ धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) एक्ट 2022 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है।


दरअसल, पटना स्थित रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल में मृत्यु के क्लेम में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था। इसके बाद इस मामले की जांच सीबीआई ने शुरू किया। वहीं सीबीआई की एफआईआर के आधार पर ईडी ने आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की। इसके बाद इस मामले में वकील विद्यानंद सिंह, परमानंद सिंह, विजय कुमार और रेलवे के कई अज्ञात लोकसेवकों के खिलाफ ipc और भ्रष्टाचार कानून के तहत केस दर्ज किया गया था।


इसके बाद ईडी की जांच में यह सामने आया कि वकील विद्यानंद सिंह और उनकी टीम में शामिल परमानंद सिन्हा एवं विजय कुमार ने 900 से ज्यादा केस में गड़बड़ी की थी। इन मामलों में जज आरके मित्तल द्वारा आदेश जारी किए गए थे। इसमें दावेदारों को करीब 50 करोड़ रुपये का मुआवाजा दिया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि वकील विद्यानंद और उसकी टीम ने दावेदारों के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खोल दिए थे।


इधर इन खातों का वकील ही संचालन कर रहे थे। इस बारे में दावेदारों को कोई जानकारी नहीं थी। वे उन्हें झांसे में लेकर कागज पर उनके साइन या अंगूठे का निशान ले लेते थे। फिर क्लेम की राशि फर्जी खाते में ट्रांसफर करा लेते या सीधे नकद ही निकासी कर लेते थे।