ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड

Patna Police News: पटना के थानेदार समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, वाहन जांच के दौरान रिश्वतखोरी पड़ी भारी

Patna Police News: पटना के बिक्रम थाना में रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। जांच के बाद दो एसआई, दो सिपाही निलंबित और एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है।

24-Aug-2025 05:31 PM

By FIRST BIHAR

Patna Police News: पटना जिले के बिक्रम थाना क्षेत्र में रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। थाने के दो सब-इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा थाना चौकीदार बमबम पासवान के पुत्र धर्मवीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है।


पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को वाहन चेकिंग के दौरान आदित्य कुमार पांडे को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर बिक्रम थाना लाया गया था। पूछताछ और जांच के बाद उसे पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। अगले दिन आदित्य कुमार पांडे ने नगर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की कि थाने से छोड़ने के एवज में एक व्यक्ति ने उससे 5,000 रुपए की मांग की थी। उसने 3,500 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर भी कर दिए। 


जांच में यह राशि एक पेंट की दुकान के खाते में ट्रांसफर की गई पाई गई, जो धर्मवीर कुमार द्वारा करवाई गई थी। इसके बाद धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच आगे बढ़ने पर बिक्रम थाने के अपर थानाध्यक्ष एसआई राहुल कुमार सिंह, एसआई रेखा कुमारी, सिपाही राजा बाबू और सिपाही अमरेश कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई। सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


दरअसल, आदित्य कुमार पांडे अपने तीन साथियों के साथ मेला देखने के लिए बिक्रम बाइक से आया था। उसी दौरान बिक्रम पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस को देखते ही आदित्य के दो साथी मौके से फरार हो गए। इसके बाद आदित्य को हिरासत में लिया गया।


जब यह मामला सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के पास पहुंचा, तो उन्होंने पालीगंज डीएसपी पंकज कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच करवाई। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई और पूरे मामले में बिक्रम थाना के कई पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आई।