ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / पटना में हेलमेट तोड़ों अभियान: बिना ISI मार्क वाले हेलमेट को पुलिस ने...

पटना में हेलमेट तोड़ों अभियान: बिना ISI मार्क वाले हेलमेट को पुलिस ने अपने हाथों से तोड़ा, बाइक सवार से कहा..आप तो बच जाइएगा मैडम को नुकसान हो जाएगा

यदि आप भी बिना ISI मार्क वाला हेलमेट लगाते हैं तो लगाना छोड़ दीजिए। ऐसा करके आप अपनी जिन्दगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यही बताने के लिए पटना पुलिस सड़क पर उतरी है। आपकी जिन्दगी अनमोल है घटिया किस्म का हेलमेट ना लगाए।

16-Jan-2025 06:28 PM

By First Bihar

PATNA: देशभर में याताया पुलिस सड़क सुरक्षा अभियान मना रही है। इसी क्रम में पटना सहित पूरे बिहार में 11 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक यातायात  पुलिस इसे मना रही है और ट्रैफिक रूल्स फॉलो कराने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर यह अभियान आज गुरुवार को चलाया गया। जहां जो बाइक सवार बिना हेलमेट के नजर आए उन्हें रुकवाया गया और जो घटिया टाइप का हेलमेट पहने हुए उने हेलमेट को तोड़कर हटाया गया। 


जिसके बाद बाइक सवार को अवेयरनेंस करते हुए पुलिस की तरफ से नया हेलमेट दिया गया। अभियान में शामिल यातायात थाने की पुलिस ने बताया कि जब आदमी बाइक से गिरता है तब सिर के बल ही गिरता है। जब सिर में पहनने वाला हेलमेट ही घटिया रहेगा तब जान बचने की संभावना कम रहेगी। उन्होंने बाइक के आगे और पीछे बैठने वाले को आईएसआई मार्का का हेलमेट पहनने की बात कही। कहा गया कि बिना आईएसआई वाला हेलमेट पहनकर आप अपनी जिन्दगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 


पुलिस कर्मी ने बाइक सवार से कहा कि आप तो आईएसआई मार्क का हेलमेट लगा रखे हैं लेकिन आपके पीछे जो मैडम बैठी हैं उन्होंने बिना आईएसआई मार्का वाला हेलमेट लगा रखी हैं। आप तो बच जाइएगा मैडम को नुकसान हो जाएगा। पूरा परिवार टूट जाएगा। एक आदमी के परिवार से जाने से जानते हैं ना कितना नुकसान होता है। देख रहे हैं ना कैसे हेलमेट एक झटके में ही टूट गया। इसलिए हमलोग लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि आपकी जिन्दगी अनमोल है इसलिए आईएसआई मार्का वाला ही हेलमेट खुद लगाए और पीछे बैठे व्यक्ति को भी बढ़िया हेलमेट लगवाए। 

पटना से सदन की रिपोर्टnews image