Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
26-Aug-2025 12:29 PM
By FIRST BIHAR
PMCH Junior Doctors Strike: पटना के पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों ने इंटर्नशिप स्टाइपेंड में बढ़ोतरी और सुरक्षा की मांग को लेकर मंगलवार को हड़ताल का ऐलान किया है। डॉक्टरों ने बताया कि सरकार से कई बार अनुरोध किए जाने के बावजूद उनकी मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। इसी के विरोधस्वरूप मंगलवार से अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बाधित रहेंगी।
जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि यह कदम उन्होंने मजबूरी में उठाया है ताकि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचे और उन्हें उचित मानदेय मिल सके। उन्होंने बताया कि नियम के अनुसार हर तीन साल में स्टाइपेंड का पुनरीक्षण होना चाहिए, लेकिन लंबे समय से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
एसोसिएशन के अनुसार, वर्तमान में उन्हें मात्र 20,000 मासिक स्टाइपेंड मिलता है, जबकि महंगाई और कार्यभार को देखते हुए यह राशि 40,000 तक की जानी चाहिए। एसोसिएशन ने सोमवार को यह भी कहा कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी, तो ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी जाएंगी।
डॉक्टरों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा हर तीन साल में स्टाइपेंड बढ़ाने के नियम का पालन नहीं किया गया है। वे इससे पहले भी कई बार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर चुके हैं, जिसके चलते ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई थीं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इसके साथ ही, डॉक्टरों ने पटना एम्स में विधायक चेतन आनंद के साथ हुई घटना का उल्लेख करते हुए अपनी सुरक्षा की मांग भी दोहराई है। उन्होंने घटना से संबंधित एफआईआर को गलत बताया और उसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। साथ ही, अस्पताल प्रशासन से अनुरोध किया है कि रेज़िडेंट डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों को पूर्ण कानूनी सहायता प्रदान की जाए।