जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
04-Nov-2025 09:44 AM
By First Bihar
Patna News: पटना जिले में 6 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सिनेमाघर मालिकों ने बड़ा ऐलान किया है। सभी सिनेमा हॉल्स ने एकजुट होकर फैसला लिया है कि मतदान करने वाले दर्शकों को टिकट पर पूरे 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधा 6 और 7 नवंबर को जिले के हर हॉल के सभी शो में उपलब्ध रहेगी।
छूट पाने का तरीका बेहद सरल है। मतदान केंद्र से लौटते समय अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखानी होगी। कोई अतिरिक्त मुहर या प्रमाण-पत्र की जरूरत नहीं। हॉल संचालक इसे जांच कर सीधे टिकट जारी करेंगे। जिला प्रशासन की मतदाता जागरूकता बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया, जिसे मालिकों ने तुरंत स्वीकार कर लिया।
यह कदम खासतौर पर युवा मतदाताओं को ध्यान में रखकर उठाया गया है। पटना में पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत 57 के आसपास रहा था, जिसे इस बार 60 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य है। सिनेमा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि मनोरंजन का लालच वोटिंग बढ़ाएगा और लोकतंत्र को उत्सव का रूप भी देगा।
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने सभी 49 लाख मतदाताओं से घर से निकलकर वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स, मेडिकल एसोसिएशन, स्कूल संघ समेत तमाम संस्थाएं इस अभियान में जुड़ी हैं। प्रशासन का मानना है कि ऐसी रचनात्मक पहल नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करेगी।