ब्रेकिंग न्यूज़

‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट होली से पहले किसने बिगाड़ दी बिहार के इस शहर की सूरत? सड़कों पर फैला दिया कचरे का अंबार होली से पहले किसने बिगाड़ दी बिहार के इस शहर की सूरत? सड़कों पर फैला दिया कचरे का अंबार

पटना में बनेगा नया यूनानी मेडिकल कॉलेज: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, दो साल में तैयार होगा अत्याधुनिक अस्पताल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूनानी चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए पटना में अत्याधुनिक नए यूनानी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण की घोषणा की है। दो साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज और छात्रों..

22-Nov-2025 09:23 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यूनानी चिकित्सा को बढावा देने के लिए बड़ा ऐलान किया है़। राजधानी पटना में एक नया मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने की योजना बनाई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में यूनानी दवाइयों की बढती मांग को देखते हुए पटना में नया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण किया जायेगा। ताकि मरीजों को इलाज कराने के लिए प्रदेश के बाहर नहीं जाना पडे। जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी पटना में पहले से यूनानी मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। जिसका नाम तिब्बी मेडिकल कॉलेज रखा गया है। फिलहाल तिब्बी मेडिकल कॉलेज में बीयूएसएस व अन्य यूनानी मेडिकल कोर्स की पढाई की जा रही है। 


दो साल के अंदर निर्माण पूरा करने का अल्टीमेटम, अत्याधिक तकनीक से लैस

इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए दो साल का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं कॉलेज में अत्याधिक तकनीक से लैस बनाया जायेगा। ताकि यूनानी चिकित्सकों की ट्रेनिंग में बेहतर तरीके से हो सकें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों के स्वास्थ सेवा के लिए प्रदेश के 38 जिलों में अस्पताल व मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। वहीं प्रदेश में सुचारू रूप से संचालित आयुर्वेदिक कॉलेज में भी हर तरह की सुविधा बढायी गयी है। तब वे दिन दूर नहीं जब स्वास्थ बिहार का सपना पूरा हो सकेगा।