गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन वैशाली सदर अस्पताल में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया निर्मली एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें रखने का आरोप, DM ने दिये जांच के आदेश भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत
21-Feb-2026 09:01 PM
By First Bihar
PATNA: पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच सीबीआई कर रही है। घटना की सभी बिन्दुओं की तफ्तीश जारी है। पटना के शंभू हॉस्टल में रहकर मेडिकल की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा की संदेहास्पद मौत मामले को लेकर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत की।
दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि जिस तरह से उसमें तेजी के साथ सीबीआई को मामला सौंपा गया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि बहुत जल्द इसे सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इसमें न्याय नहीं मिले तो फिर शर्मनाक बात है। बता दें कि इस मामले की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है। मृतका के भाई, मामा-मामी, मां-पिता और पुलिस अधिकारियों के बयानों का मिलान बारीकी से की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के बयानों का मिलान परिजनों के बयान और उपलब्ध दस्तावेजों से किया जा रहा है।
पीड़ित परिवार को पर्ची घर में फेंककर धमकी दिये जाने की बात सामने आई थी। मृतका के भाई को मारने की धमकी दी गई थी। लगातार पर्चा के माध्यम से धमकी मिलने के बाद घर में सीसीटीवी लगाया गया है। सीबीआई इस पूरे मामले की तह तक जाने और सच्चाई सामने लाने में लगी है। सीबीआई जांच का मुख्य उद्धेश्य इस संदिग्ध मौत से पर्दा उठाना है और किसी भी स्थिति और लापरवाही या दबाव की भूमिका को स्पष्ट करना है।
सीबीआई अब तक जुटाए गए सभी बयानों, काल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। बता दें कि मामला डेढ़ साल पहले का है जब इस मामले की जांच बिहार पुलिस की एसआईटी कर रही थी। लेकिन परिजन एसआईटी पर ही सवाल उठा रहे थे। जिसे देखते हुए नीतीश सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी। अब यह केस सीबीआई हैंडल कर रही है। घटना की तमाम बिन्दुओं की जांच की जा रही है।