Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
06-Oct-2025 11:31 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चाहे सुबह हो या शाम, अपराधी खुलेआम वारदात कर रहे हैं और आसानी से फरार हो रहे हैं। पुलिस के सामने अपराधी खुले तौर पर चुनौती पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां रिटायर्ड सचिवालय कर्मी के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान लूट की घटना हुई।
जानकारी के मुताबिक, तड़के सुबह रिटायर्ड सचिवालय कर्मी सूर्य कुमार गुप्ता अपने घर से सब्जी खरीदने मछुआटोली की ओर पैदल जा रहे थे। तभी महावीर अपार्टमेंट के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछे से उनका पीछा किया और उनके गले में पहनी लगभग डेढ़ भर की सोने की चेन झपट ली।
जब पीड़ित ने विरोध किया, तो एक अपराधी ने कमर से पिस्टल निकालकर उन पर तान दी। डर के कारण सूर्य कुमार गुप्ता ने विरोध करना बंद कर दिया, और अपराधी करीब दो लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। घटना के समय आसपास मौजूद लोग हथियार देखकर मदद नहीं कर सके।
घटना के तुरंत बाद सूर्य कुमार गुप्ता पैदल कदमकुआं थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और अपराधियों की पहचान में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्थानीय पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अकेले बाहर निकलते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस को दें। इसके साथ ही, पुलिस प्रशासन ने कदमकुआं क्षेत्र में अतिरिक्त पेट्रोलिंग और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।
इस मामले ने फिर से शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि नागरिक सुरक्षा के लिए पुलिस को ज्यादा सक्रिय होने की जरूरत है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां सुबह और शाम के समय भीड़ कम रहती है और अपराधियों को आसानी से वारदात करने का मौका मिलता है।