BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद
01-Sep-2025 07:40 PM
By First Bihar
PATNA: केन्द्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी (खान मंत्रालय), भारत सरकार की अध्यक्षता में खान एवं भूतत्व विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक पटना में आयोजित की गयी। खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार की ओर से आज पटना के होटल मौर्य में एक उच्चस्तरीय विभागीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की केंद्रीय मंत्री, खान मंत्रालय, भारत सरकार जी. किशन रेड्डी ने अध्यक्षता की। इस मौके पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, खान मंत्रालय, सतीश चन्द्र दुबे और उप मुख्य (खान एवं भूतत्व) मंत्री विजय कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत गणमान्य अतिथियों के स्वागत, अभिनंदन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद दिवेश सेहरा, सचिव खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार ने स्वागत भाषण दिया। दिनेश माहूर, संयुक्त सचिव, खान मंत्रालय, भारत सरकार ने बैठक का संदर्भ प्रस्तुत किया। बैठक में GSI, MECL अन्य केंद्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे और अपनी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक, पारदर्शी और सतत दोहन के लिए पूर्ण समर्थन देने को प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य बिहार में खनन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है, जिससे राज्य में रोजगार सृजन, राजस्व वृद्धि और औद्योगिक विकास को गति मिले।
राज्यों को खनिज संसाधनों के प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों को अपनाने और युवाओं के लिए अधिक से अधिक अवसर सृजित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि बिहार सरकार के प्रयासों और केंद्र के सहयोग से बिहार खनन क्षेत्र में न केवल रोजगार के नए द्वार खोलेगा, बल्कि यह क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति का प्रतीक बनेगा।
वहीं बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बिहार राज्य को कुल 12 वृहद् खनिज के ब्लॉक नीलामी हेतु उपलब्ध कराये गये हैं। बिहार सरकार खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार, और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम खनिज संसाधनों का उपयोग बिहार के विकास, रोजगार सृजन, और औद्योगिक प्रगति के लिए करेंगे। केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार खनन क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएगा। GSI को अधिक खनिज ब्लॉक उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
बैठक का समापन विनोद दूहन, निदेशक, खान एवं भूतत्व विभाग, बिहार सरकार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस उच्चस्तरीय बैठक में यह संकल्प लिया गया कि बिहार के खनिज संसाधनों का वैज्ञानिक और पारदर्शी दोहन किया जाएगा। राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार को खनन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
