Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
06-Oct-2025 03:14 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने पटना को एक और बड़ी सौगात दे दी है। पटना में 12 करोड़ 47 लाख रुपये की लागत से चार एकड़ जमीन में भव्य पार्क बनेगा। सरकार की तरफ से इसकी स्वीकृति दे दी गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी है।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण पार्क के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। 12 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक की राशि से बनने वाले पार्क का सारा काम ई-टेंडरिंग से होगा, ताकि पारदर्शिता रहे और अच्छी गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा हो सके।
सम्राट चौधरी ने बताया कि पार्क बनाने के लिए जगह जेपी गंगा पथ और देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान (वेस्ट टू वंडर थीम पार्क) के बीच तय की गई है। इसके लिए 170.57 डीसमिल परती जमीन की विवरणी और अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया है। जल संसाधन विभाग ने भी एनओसी दे दी है।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत पटना के जिला पदाधिकारी समय-समय पर काम की निगरानी करते रहेंगे। नगर आयुक्त, पटना और बुडको के प्रबंध निदेशक यह सुनिश्चित करेंगे कि योजना की डुप्लीकेसी न हो। यह परियोजना आम लोगों के लिए सीधी सुविधा लेकर आएगी।