बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा BIHAR NEWS : क्या सच में नाराज हैं निशांत ? CM आवास पहुंचे ललन सिंह, नई सरकार में नीतीश कुमार के बेटे को मिल रही यह जिम्मेदारी बिहार में होली के बाद खूनी खेल: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर BIHAR NEWS : नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, नामांकन से पहले कटी NR रसीद, रामनाथ ठाकुर का भी नाम शामिल बिहार में राजद विधायक के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका
05-Jan-2026 02:31 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना के गौरीचक थाना अंतर्गत इलाही बाग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक कपड़े के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग इतनी तेज थी कि गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस आगजनी में गोदाम में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।