ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

पटना के गर्दनीबाग में 28.66 करोड़ से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, क्रिकेट की 15 पिचों समेत जिम-हॉल की सुविधा

पटना के गर्दनीबाग में 28.66 करोड़ की लागत से आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा, जिसमें 10 मुख्य और 5 अभ्यास पिचें, जिम, इनडोर हॉल और अन्य खेल सुविधाएं होंगी।

18-Sep-2025 06:29 PM

By First Bihar

PATNA: भवन निर्माण विभाग की ओर से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसमें 10 मुख्य पिचें बनाई जाएंगी। इसके अलावे 5 पिचें खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बनाई जाएंगी जो यह सुनिश्चित करेगा कि खिलाड़ियों को खेल और अभ्यास के लिए सर्वोत्तम सुविधाएं मिलें। 


पटना के गर्दनीबाग एकीकृत खेल सुविधाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। लगभग 9.64 एकड़ भूमि पर इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 28.66 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 60×70 मीटर का क्रिकेट ग्राउंड विकसित किया जाएगा। यहां दर्शकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त 36×18 मीटर के दो इनडोर क्रिकेट अभ्यास हॉल बनाए जाएंगे। 


 कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट के अलावा बास्केटबॉल, वॉलीबॉल जैसी अन्य खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। परिसर में दो मंजिला, 6000 वर्ग फीट का प्रशासनिक ब्लॉक, जिम, शौचालय, टीम रूम और रेस्तरां जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। क्रिकेट ग्राउंड के आसपास 1,20,900 वर्ग फीट का हरित लैंडस्केप क्षेत्र विकसित किया जाएगा। वाहन पार्किंग के लिए 8,388 वर्ग फीट का कार पार्किंग क्षेत्र और 4,000 वर्ग फीट का दोपहिया पार्किंग क्षेत्र होगा। परिसर में 6 मीटर चौड़ा ड्राइववे भी बनाया जाएगा, जो आवागमन को सुगम बनाएगा।


भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स अत्याधुनिक तकनीकों और सुविधाओं से लैस होगा, जो खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगा। भवन निर्माण विभाग बिहार में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए दृढ़संकल्पित है।