ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन

Patna ganja smuggling : पटना बना गांजा तस्करी का ट्रांजिट हब, उत्तर-पूर्व से दिल्ली सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, 1 करोड़ का माल जब्त

पटना पुलिस ने उत्तर-पूर्वी राज्यों से गांजा मंगाकर दिल्ली और बनारस में खपाने वाले बड़े तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में सरगना समेत छह तस्कर गिरफ्तार हुए हैं और करीब एक करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया गया है।

30-Dec-2025 07:41 AM

By First Bihar

Patna ganja smuggling : पटना पुलिस ने उत्तर-पूर्वी राज्यों से गांजा मंगाकर दिल्ली और बनारस में खपाने वाले एक संगठित तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत कुल छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 120 किलो गांजा, तीन लग्जरी कार, दो वॉकी-टॉकी, सात मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।


गिरफ्तार तस्करों की पहचान वैशाली जिले के रहने वाले विक्की कुमार जयसवाल, अनिल कुमार, सत्यम दत्त गुप्ता, दिलखुश कुमार, अरविंद कुमार और अमित राज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विक्की कुमार जयसवाल इस पूरे नेटवर्क का सरगना है। उसने पटना के साथ-साथ दिल्ली में भी अपना कार्यालय खोल रखा था, जहां से गांजा तस्करी के नेटवर्क को संचालित किया जा रहा था। पुलिस अब विक्की के फरार भाई रिक्की की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


राजेन्द्र नगर आरओबी से खुला मामला

इस पूरे मामले का खुलासा 28 दिसंबर को हुआ, जब चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस को राजेन्द्र नगर आरओबी के पास एक कार में कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीआईयू (डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से दो ट्रॉली बैग और एक बोरी में रखा करीब 34 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके से अनिल कुमार, सत्यम दत्त गुप्ता, दिलखुश कुमार, अरविंद कुमार और अमित राज को गिरफ्तार कर लिया गया।


पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने बताया कि वे सभी एक बड़े गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य हैं और इसका संचालन विक्की कुमार जयसवाल करता है। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने पटना के अशोक नगर स्थित एक अपार्टमेंट में छापेमारी की, जहां गिरोह का कार्यालय चल रहा था। यहां से पुलिस ने करीब 85 किलो गांजा और दो लग्जरी कारें बरामद कीं। इसी दौरान सरगना विक्की कुमार जयसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया।


उत्तर-पूर्व से पटना, फिर दिल्ली और बनारस

एसपी सिटी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि यह तस्कर गिरोह बीते एक वर्ष से पूरी तरह संगठित तरीके से काम कर रहा था। गिरोह उत्तर-पूर्वी राज्यों के गुवाहाटी और अगरतल्ला से गांजे की खेप मंगाता था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचने के लिए तस्कर तेजस एक्सप्रेस और अन्य अतिविशिष्ट ट्रेनों से यात्रा करते थे। गांजे को ट्रॉली बैग में भरकर सामान्य यात्रियों की तरह पटना लाया जाता था, ताकि किसी को शक न हो।


पटना पहुंचने के बाद गांजे की खेप को लग्जरी कारों के जरिए बनारस और दिल्ली भेजा जाता था, जहां इसे ऊंचे दामों पर खपाया जाता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विक्की कुमार ने दिल्ली में अलग से कार्यालय खोल रखा था, जिससे वहां के नेटवर्क को संभाला जा सके।


नेटवर्क की और परतें खुलने की उम्मीद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के तार कई अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं। बरामद मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।


पटना पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि राज्य को नशे का ट्रांजिट प्वॉइंट बनने से रोकने के लिए ऐसे संगठित गिरोहों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।