ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

गांधी मैदान में शपथ ग्रहण से पहले पटना जिला प्रशासन अलर्ट, सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी की गई रद्द

20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होने वाले मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी 20 तारीख तक प्रतिबंधित कर दी है।

17-Nov-2025 08:30 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस दिन मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह को देखते हुए पटना जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्थित संचालन के लिए पटना डीएम डॉ. त्यागराजन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।


पटना जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, 20 नवंबर तक किसी भी परिस्थिति में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर मौजूद रहना अनिवार्य होगा, ताकि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे।


बता दें कि बिहार की जनता ने NDA को भारी मतों से विजयी बनाया है। जनता की मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। 


जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित कई गणमान्य शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को भव्य रूप से पटना में आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। उम्मीद जतायी जा रही है कि 19 नंवबर तक सारी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। लगातार पटना डीएम सहित तमाम अधिकारी गांधी मैदान में तैयारियों का जायजा ले रहे हैं और अपनी नजर बनाये हुए हैं।