ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना

पटना के गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव: 80 फीट रावण का पुतला दहन, हेलिकॉप्टर से प्रभू श्रीराम के आने की चर्चा

पटना के गांधी मैदान में इस बार 80 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों के साथ आतिशबाजी व शोभायात्रा का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे।

बिहार

29-Sep-2025 06:27 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार 80 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा, जबकि मेघनाद 75 फीट और कुंभकरण 70 फीट ऊंचे पुतलों के रूप में तैयार हो रहे हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए इन पुतलों पर क्लियर वार्निश लगाया गया है, ताकि पानी का असर न हो।


दक्षिण भारतीय शैली में तैयार हो रहे पुतले

आगरा से आए कलाकार इस बार पुतलों को साउथ इंडियन स्टाइल में तैयार कर रहे हैं। रावण दहन पर 35 लाख रुपये का बजट रखा गया है, जबकि 5 लाख रुपये की आतिशबाजी से पुतलों को जलाया जाएगा। दशहरा कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि 80 फीट का रावण पटना में पहली बार देखने को मिलेगा। आतिशबाजी भी खास होगी। रावण एक साथ नहीं बल्कि धीरे-धीरे जलेगा।


शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कमेटी के चेयरमैन कमल नोपानी ने कहा कि 2 अक्टूबर को गांधी मैदान में रावण वध होगा। अशोक वाटिका और लंका का भी विशेष सेट तैयार किया जा रहा है। नागा बाबा ठाकुरबाड़ी से 3:15 बजे शोभा यात्रा निकलेगी, जो मौर्या होटल होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी। वहां रथ की आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।


हेलिकॉप्टर से श्रीराम के आगमन पर चर्चा

संयोजक मुकेश कुमार नंदन ने बताया कि इस बार हेलिकॉप्टर से प्रभु श्रीराम के आगमन पर विचार चल रहा है। प्रस्ताव प्रशासन को भेजा गया है, लेकिन अभी तक अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। कार्यक्रम के शेड्यूल के अनुसार, 2 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे मुख्यमंत्री और 4:40 बजे राज्यपाल गांधी मैदान पहुंचेंगे। 5:00 बजे शोभा यात्रा मैदान में प्रवेश करेगी। इसके बाद भगवान राम की आरती, अशोक वाटिका में सीता को संदेश, लंका दहन और क्रमशः मेघनाद, कुंभकरण तथा 5:45 बजे 80 फीट ऊंचे रावण का दहन शानदार आतिशबाजी के साथ होगा।