Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
21-Sep-2025 09:23 PM
By First Bihar
PATNA: इस बार पटना का दशहरा महोत्सव खास होने वाला है। गांधी मैदान में रावण दहन के साथ-साथ भव्य रामलीला का मंचन होगा। रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को इको-फ्रेंडली पटाखों से दहन किया जाएगा। 5 लाख के पटाखों से तीनों पुतलों को दहन किया जाएगा। इस बार 80 फीट ऊंचा रावण का पुतला, 75 फीट ऊंचा मेघनाथ और 70 फीट ऊंचे कुंभकरण का पुतला बनाया जा रहा है। आगरा के कलाकार इन पुतलों को बनाने में लगे हैं।
भरत मिलाप प्रसंग में पहली बार पुष्पक विमान की जगह हेलिकॉप्टर से भगवान राम गांधी मैदान में उतरेंगे। जब श्रीराम लंका विजय के बाद पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे थे, उसी तरह के दृश्य को यहां साकार करने की तैयारी है। रामलीला मंचन 12 दिनों तक होगा। इसके लिए गांधी मैदान में 100/200 वर्गफीट का जर्मन पंडाल बनाया जा रहा है, साथ ही खुले आसमान के नीचे बैठने की भी व्यवस्था होगी। गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव पर करीब 35 लाख रूपये खर्च होगा। रामलीला की तैयारी पूरी कर ली गयी है। कल 22 सितंबर से रामलीला गांधी मैदान में शुरू होगा। जो 03 अक्टूबर तक चलेगा।
वृंदावन से 35 कलाकारों की टीम रामलीला का मंचन करेगी। प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक प्रस्तुति होगी। गांधी मैदान के सभी 12 गेट दर्शकों के लिए खुले रहेंगे। हर गेट का नाम रामायण के पात्रों पर रखा जाएगा — जैसे राम द्वार, शबरी द्वार, केवट द्वार, भरत द्वार। गेट नंबर-1 मुख्य द्वार होगा, जिसका नाम अयोध्या रखा जाएगा।
गांधी मैदान में सीतामढ़ी के पुनौराधाम जानकी मंदिर का 10-12 फीट ऊंचा मॉडल स्थापित किया जाएगा। पूरे विधि-विधान से यहां माता सीता की पूजा होगी। इसके लिए मिथिला से पुजारी बुलाए गए हैं, जो 10 दिन तक पूजा कराएंगे। मंदिर मॉडल के बाहर दानपेटी रखी जाएगी। इसमें प्राप्त राशि जानकी मंदिर निर्माण कार्य के लिए भेजी जाएगी।