Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
01-Oct-2025 07:18 PM
By First Bihar
Patna News: पटना में बुधवार की सुबह बेहद कम दृश्यता के कारण हवाई सेवाएं बाधित रहीं। खराब मौसम के चलते कोलकाता से पटना आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E713 को पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा कारणों से विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया।
फ्लाइट में सवार यात्रियों को सुरक्षित वाराणसी पहुंचाया गया, जहां एयरलाइन द्वारा उन्हें आगे की यात्रा को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। मौसम विभाग के अनुसार, पटना में दृश्यता 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिसके चलते विमानों की लैंडिंग जोखिम भरी हो गई थी।
मौसम का असर केवल एक उड़ान तक सीमित नहीं रहा। पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने और वहां लैंड करने वाली कई अन्य फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। इंडिगो की कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से चलीं या पहुंचीं।
विलंब से रवाना होने वाली उड़ानें
पटना से बेंगलुरु: फ्लाइट संख्या 6E805, 40 मिनट की देरी
पटना से पुणे: फ्लाइट संख्या 6E126, 19 मिनट की देरी
पटना से मुंबई: फ्लाइट संख्या 6E2167, 57 मिनट की देरी
विलंब से पटना पहुंची उड़ानें
बेंगलुरु से पटना: फ्लाइट संख्या 6E6277, 24 मिनट की देरी
मुंबई से पटना: फ्लाइट संख्या 6E2043, 36 मिनट की देरी
पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। मौसम सामान्य होने पर उड़ान संचालन बहाल कर दिया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी उड़ान की ताज़ा जानकारी एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर केयर से प्राप्त करें।