Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
14-Sep-2025 01:33 PM
By FIRST BIHAR
Durga Puja 2025: दुर्गापूजा 2025 के लिए पटना जिले में इस बार करीब 1,400 पूजा समितियों को लाइसेंस जारी किया जाएगा। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि लाइसेंस उन्हीं पंडालों को मिलेगा, जो सुरक्षा मानकों पर खरे उतरेंगे। इस साल 2,000 से अधिक समितियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, लेकिन उनमें से केवल सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त पंडालों को ही अनुमति दी जाएगी।
लाइसेंस देने से पहले पंडाल की ऊंचाई, सीसीटीवी कैमरे की उपलब्धता, बिजली के खंभों की स्थिति, और अन्य सुरक्षा उपायों की सघन जांच की जाएगी। प्रत्येक पंडाल का निरीक्षण संबंधित थाना की पुलिस द्वारा किया जाएगा। जो पंडाल मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे, उन्हें लाइसेंस नहीं मिलेगा।
त्योहार के दौरान किसी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए बिजली विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 33 केवी और 11 केवी फीडरों की जांच की जा रही है। ढीले तार, ट्रांसफॉर्मर, और ब्रेकर की स्थिति की भी जांच की जा रही है। विशेष ध्यान पंडालों के ऊपर और आसपास की विद्युत लाइनों की सुरक्षा पर दिया जा रहा है, ताकि करंट जैसी घटनाओं से बचा जा सके।
लाइसेंस प्राप्त समितियों को मूर्ति विसर्जन के लिए समुचित मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस पदाधिकारी और पूजा समितियों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा ताकि भीड़ और ट्रैफिक का बेहतर प्रबंधन हो सके। अगले सप्ताह से शांति और सुरक्षा को लेकर पुलिस और पूजा समितियों के साथ बैठकें शुरू की जाएंगी।