ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / patna-news / Patna News: पटना में डेंगू का प्रकोप, अब तक 227 मरीज, 20 इलाके...

Patna News: पटना में डेंगू का प्रकोप, अब तक 227 मरीज, 20 इलाके हॉटस्पॉट घोषित

Patna News: मानसून के बाद पटना में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 227 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है और 20 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

02-Sep-2025 08:05 AM

By First Bihar

Patna News: मानसून में बारिश के कहर के बाद अब बिमारियों का दौर शुरु हो गया है। भारी बारिश और जलजमाव के कारण पटना में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आएदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रही है। बता दें कि  सोमवार को 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिससे इस मौसम में कुल डेंगू मरीजों की संख्या 227 हो गई है। 


दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने शहर के 6 नगर निगम अंचलों में 20 इलाकों को डेंगू के हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया है। इन जगहों पर पहले ही 5 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। डेंगू के मरीजों में 11 साल के बच्चों से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग भी शामिल हैं।


सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके में बांकीपुर है, जिसमें 92 मामले सामने आएं हैं। इसके अलावा पाटलिपुत्र में 61 मामले, नूतन राजधानी में 29, पटना सिटी में 20, अजीमाबाद में18 और पटना के पॉश इलाका कंकड़बाग में 15 मामले सामने आए है। ग्रामीण इलाकों में फुलवारीशरीफ और दानापुर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।


ने सभी प्रमुख अस्पतालों को डेंगू मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। पीएमसीएच में डेंगू के मरीजों के लिए 10 बेड वाला एक विशेष वार्ड तैयार किया गया है, जिसमें मच्छरदानी, अलग नर्सिंग स्टाफ और खास ड्यूटी शेड्यूल की व्यवस्था है।


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले और पानी की टंकी को साफ रखें। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। मच्छर से बचाव के लिए क्रीम और स्प्रे का प्रयोग करें। बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।