Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
27-Aug-2025 09:42 AM
By First Bihar
Rural works engineer raid : छापेमारी की डर से लाखों रुपए की नोट जलाने वाले ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय ने काली कमाई का हिसाब-किताब अलग-अलग रंगों की पांच डायरियों में दर्ज किया हुआ है। इसके बाद अब इन डायरियों ने को बरामद किया है। इनमें अलग-अलग वर्षों में किए गए लेन-देन का मोबाइल नंबरों के साथ उल्लेख है।
जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय के पास से जो डायरी बरामद हुई है। इसमें कई गहरे राज दबे हुए हो सकते हैं। बरामद किया है। इनमें अलग-अलग वर्षों में किए गए लेन-देन का मोबाइल नंबरों के साथ उल्लेख है। सिल्वर रंग की डायरी में हिसाब-किताब के साथ मोबाइल नंबर भी दर्ज हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा। तिरुपति इंटरप्राइज लिखी नारंगी रंग की डायरी में वर्ष 2024 के लेन-देन का हिसाब है।
चार्टड अकाउंटेंट लिखी हुई वर्ष 2022 की डायरी भी बरामद हुई हैं, जिसमें 2022 का हिसाब-किताब लिखा हुआ है। काफी कलर की दो डायरियों में भी हिसाब-किताब दर्ज है। इसके अलावा लाल और काले रंग की तीन पेन ड्राइव भी बरामद हुई है, जिसके डाटा की जांच की जा रही है। छापेमारी में लवकुश पेट्रोलियम का पैन कार्ड भी बरामद हुआ है।
भ्रष्ट इंजीनियर विनोद राय के पास एक दर्जन से अधिक बैंक खाते और पासबुक मिले हैं। एचडीएफसी, आइसीआइसीआइ, बैंक आफ इंडिया, आंध्रा बैंक, इलाहाबाद बैंक, स्टेट बैंक आफ इंडिया, यूनियर बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक जैसे सभी प्रमुख बैंकों के चेकबुक ईओयू को छापेमारी में मिले हैं।
एचडीएफसी बैंक के दो ब्लैंक चेक मिले हैं, जिन पर रोहित कश्यप और मोनिका कुमारी के अलग-अलग हस्ताक्षर हैं। इसी तरह पीएनबी का भी एक हस्ताक्षर किया हुआ ब्लैंक चेक बरामद हुआ है। इसके अलावा बैंक आफ इंडिया का ढाई लाख का चेक मिला है, जिसपर उषा देवी का नाम और विनोद कुमार राय का हस्ताक्षर है। बैंक आफ इंडिया के ब्लैंक चेक और यूनियन बैंक के दो लाख के चेक पर पत्नी बबली राय के हस्ताक्षर मिले हैं।