जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
19-Nov-2025 07:57 PM
By First Bihar
PATNA: यह खबर पुस्तक प्रेमियों के लिए है। 5 दिसंबर से 16 दिसंबर तक पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पुस्तक मेला का आयोजन किया जाएगा। सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट बुक फेयर आयोजित करेगा।
पटना का गांधी मैदान एक बार फिर दिसंबर में ज्ञान, साहित्य और संस्कृति के सबसे बड़े संगम का साक्षी बनने जा रहा है। 41वां पटना पुस्तक मेला इस बार 5 से 16 दिसंबर 2025 तक भव्य रूप में आयोजित होगा। इस बार आयोजन समिति ने मेले को सिर्फ पुस्तकों का बाजार नहीं, बल्कि समाज, सृजन और संवाद का केंद्र बनाने की तैयारी की है।
मेले में 200 बुक स्टॉल लगाये जाएंगे। इस बार का बुक फेयर कथाकार अवधेश प्रीत को समर्पित है। पुस्तक मेला में करीब 300 कार्यक्रम होंगे। मेला में मुशायरा, कवि सम्मेलन, ज्ञान और गुरूकुल, 'तेरी मेरी प्रेम कहानी' जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बात की जानकारी पुस्तक मेला के अध्यक्ष एवं साहित्यकार रत्नेश्वर ने दी।
उन्होंने बताया कि यहां एक सिनेमा हाल भी रहेगा जहां हर दिन फीचर फिल्म, शार्ट फिल्म और वृतचित्र दिखाया जाएगा। पंकज त्रिपाठी की फिल्म लाली, अखिलेन्द्र मिश्रा की बारात सहित कई फिल्में दिखाई जाएगी। वही आओ आओ नाटक देखो में पटना के कॉलेज के छात्र नाट्य का मंचन करेंगे।
तेरी मेरी प्रेम कहानी, युवा स्वर, सिनेमा-उनेमा फिल्म फेस्टिवल, कला दीर्घा, जनसंवाद, संपादक से संवाद, स्कूल उत्सव और अनेक साहित्यिक प्रस्तुतियों के माध्यम से यह मेला सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक सांस्कृतिक उत्सव जैसा रूप लेने वाला है।