ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / bihar / patna-news / Patna News: पटना में सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर बवाल, गुस्साए...

Patna News: पटना में सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर बोला हमला; पथराव में कई जवान घायल

Patna News: पटना के बिहटा में तेज रफ्तार ट्रक से एक बच्चे की मौत के बाद इलाके में बवाल मच गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया और पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

01-Oct-2025 01:38 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: राजधानी पटना से सटे बिहटा इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद इलाके में भारी बवाल मच गया। तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने एक साइकिल सवार बच्चे को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ बच्चा दुर्गा पूजा के अवसर पर स्थानीय मंदिर से पूजा कर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।


कुछ ही देर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने मृतक बच्चे के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा, पुलिस की गाड़ी को भी भीड़ ने क्षतिग्रस्त कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि नवमी के मौके पर कई क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी हुई थी, फिर भी बालू लदे ट्रक को इलाके में प्रवेश और तेज रफ्तार से चलने की अनुमति कैसे मिली — यह प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।