ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / पटना के ऑटो ड्राइवर विनोद ने इमानदारी का दिया परिचय, टेम्पू में छूटे...

पटना के ऑटो ड्राइवर विनोद ने इमानदारी का दिया परिचय, टेम्पू में छूटे गहनों से भरा यात्री का बैग सीनियर एसपी को सौंपा, प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस ने किया सम्मानित

पटना के ऑटो ड्राइवर विनोद की इमानदारी की चर्चा खूब हो रही है। उन्होंने ऐसा काम किया कि अन्य ऑटो चालक भी गर्व महसूस कर रहे हैं। टेम्पू में छूटे गहनों के बैग को सीनियर एसपी के यहां जमा कराया।

13-Jan-2025 08:53 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के एक ऑटो ड्राइवर ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए एक यात्री को 2 लाख रुपये के गहने से भरा बैग लौटा दिया। उसकी इमानदारी की चर्चा ऑटो चालकों के बीच हो रही है। इस बात की खबर जब पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत को हुई तब उन्होंने ऑटो चालक विनोद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर विनोद काफी खुश है। उसकी इमानदारी की चर्चा सभी जगह होने लगी है।


दरअसल मामला रविवार की है। पटना के अलंकार ज्वेलर्स से सहरसा के रहने वाले धनंजय ने 2 लाख रुपये का गहना खरीदा था। बिहार म्यूजियम से ऑटो पकड़कर वो अपने भाई के घर जा रहे थे। गांधी मैदान के पास कारगिल चौक पर उतरते समय गलती से धनंजय गहनों से भरा बैग ऑटो में ही भूल गए। ऑटो से उतरने के कुछ देर बाद जब धनंजय ने देखा कि उनके हाथ में बैग नहीं है तो वो काफी घबरा गये और तुरंत गांधी मैदान थाने पहुंच कर इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना देने के बाद वो वहां से चले गये। दो लाख का गहना खोने का गम उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। उनकों भी नहीं पता था कि कोई चमत्कार होने वाला है और उसके चेहरे पर फिर से खुशी आने वाली है। 


वही जिस ऑटो में धनंजय बैठा था वो पटना के नेहरू नगर के रहने वाले ऑटो ड्राइवर विनोद कुमार की गाड़ी थी। विनोद ने बताया कि टेम्पू में बैग छोड़कर पैसेंजर चला गया था अचानक बैग पर नजर गई तो उसे रातभर अपने पास रखा और सुबह होते ही सीनियर एसपी के पास उसे जमा करा दिया। उसका कहना था कि यदि बैग किसी यात्री के हाथ लग जाता तब परेशानी में पड़ जाते और इसके ऑनर तक यह पहुंच नहीं पाता।  ऑटो ड्राइवर विनोद कुमार की इस ईमानदारी के लिए सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उन्हें भविष्य में रिवॉर्ड भी दिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आज भी लोगों में ईमानदारी जीवित है।