बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
28-Aug-2025 10:47 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार की राजधानी पटना के अटल पथ पर 12 जून को एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया था। श्रीकृष्णपुरी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया था। जिसमें महिला सिपाही कोमल कुमारी की मौत हो गई थी। बिहार पुलिस महकमा अपने पुलिस परिवार की मदद को हर वक्त तैयार है। यह दावा एडीजी कल्याण कमल किशोर ने किया है।
उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान DGP विनय कुमार के निर्देश पर हम लोगों ने अपने परिवार के विभिन्न स्तर के सदस्यों के कल्याण के लिए अपने परोपकारी कोष शिक्षा कोष और पुलिस सहायक कल्याण कोष के ज़रिए मदद पहुँचाई है। जिसकी राशि लाखों में है।
वही दूसरी तरफ इन्होंने यह भी बताया की दो माह पहले बारह जून की रात अटल पथ पर डियूटी के दौरान घायल हुई महिला सिपाही कोमल जिनकी बाद में मौत हो गई थी। उनके परिजनों को डेढ़ करोड़ रुपये सहायता राशि के तौर पर अगले एक सप्ताह के अंदर देने जा रहे है। इसकी स्वीकृति DGP ने दे दी है। इसके अलावा बीस लाख रुपये और दिया जाएगा। इस हिसाब से कुल एक करोड़ सत्तर लाख रुपये की राशि कोमल के परिवारजनों को दी जाएगी।
यह दर्दनाक हादसा 11-12 जून को बुधवार और गुरुवार की रात करीब 12:30 बजे हुआ था, जब पुलिसकर्मी अटल पथ पर वाहन जांच कर रहे थे। एक स्कॉर्पियो 90 किमी/घंटा की स्पीड में दीघा की ओर से आई और वाहन जांच कर रहे तीनों पुलिस कर्मियों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। घटना की तस्वीर वहां लगे CCTV फुटेज में कैद हो गयी। जिसे देखकर लोगों के रौंगते खड़े हो गये।
वह भयावह क्षण था जिसमें पुलिसकर्मी हवा में उछल गए। तीनों को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें कोमल की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही घायल दीपक और अवधेश को PMCH रेफर कर दिया गया था। महिला कांस्टेबल कोमल नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के धनहर गांव निवासी प्रमोद प्रसाद की पुत्री थीं। कोमल 5 बहनों में चौथे नंबर पर थीं।
पटना से सूरज की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...